फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Those driving by registering duplicate numbers on vehicles will be jailed: SSP

वाहनों पर डुप्लीकेट नंबर दर्ज कर चलाने वालों को होगी जेल : एसएसपी

Thu, 17 Feb 2022 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Those driving by registering duplicate numbers on vehicles will be jailed: SSP
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा है कि शहर में वाहनों पर डुप्लीकेट नंबर दर्ज कर चलाने वालों पर एफआईआर दर्ज होगी और उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला नियंत्रण कक्ष व यूपी-112 के भवन के आधुनिकीकरण के साथ ही कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग कक्ष की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने बुधवार को नगर नियंत्रण, जिला नियंत्रण व कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की समीक्षा कर परिसर की साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया। शहर में जाम, कानून व्यवस्था, अपराध आदि से जुड़ी शिकायतों को शीघ्र प्रसारित करने एवं पीआरवी वाहनों का क्विक रेस्पांस टाइम कम कर शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पीआरवी वाहनों पर नियुक्त कर्मचाररियों को प्रशिक्षण दिलाकर उनके कौशल विकास, पीड़ित के साथ व्यवहार, घटना की सूचना पर तत्काल पहुंचकर पीड़ित की मदद करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने पीआरवी वाहनों पर नियुक्त कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाकर सराफा बाजार, बैंक, एटीएम एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आसपास गाड़ियों की चार्ट बनाकर पेट्रोलिंग करने व यातायात निरीक्षक को पीआरवी वाहनों में होने वाली कमियों को जल्द दुरुस्त कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed