{"_id":"5ead7a138ebc3e90ab20ae08","slug":"those-coming-from-external-districts-will-be-home-quarantined-for-21-days-city-office-news-ali2327041145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी जनपदों से आने वालों को 21 दिन के लिए किया जाएगा होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी जनपदों से आने वालों को 21 दिन के लिए किया जाएगा होम क्वारंटीन
विज्ञापन
प्रदेश के विभिन्न जनपदों में फंसे लोगों की घर वापसी शूरू हो गई है। ऐेसे में जिला प्रशासन ने बाहर से आने वाले इन लोगों को 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन करने का आदेश दिया है। इन लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। इसके साथ ही तहसीलदार से लेकर एसडीएम तक पूरी सूची अपने पास रखेंगे और समय-समय पर इनकी तबियत को लेकर जानकारी लेंगे। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इनको सामान्य तौर पर बुखार, विटामिन, एलर्जी से बचाव की दवाएं उपलब्ध कराएंगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि बाहर के जिलों से आने वाले लोगों को पर पूरी निगाह रखी जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों को भी बोला गया है कि वह किसी भी व्यक्ति को जिले में भेजते समय उसकी डिटेल जिला प्रशासन को भी भेज दें, जिससे की संबंधित व्यक्ति को 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया जाए। इसके साथ ही पार्षद और प्रधान अपने-अपने क्षेत्रों में बाहर से आने वाले लोगों पर निगाह रखेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को स्वयं भी अपने बारे में जानकारी जिला प्रशासन या थाना पुलिस को देनी होगी।
क्वारंटीन सेंटर बनाए होटल के स्टाफ की भी मांगी सूची
जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में प्रशासन ने जिन-जिन होटलों को क्वारंटीन सेंटर बनाया है। उनके स्टाफ की सूची होटल प्रबंधकों से मांगी गई है। जिलाधिकारी के मुताबिक कुछ होटलों में मेडिकल स्टाफ क्वारंटीन है। वहीं, कुछ अभी भी खाली हैं। इन होटल्स के स्टाफ को अगर कोई समस्या होती है तो तत्काल समाधान कराया जाएगा।