फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   thieves did not even leave the cemetery

हद कर दी चोरों ने: कब्रिस्तान को भी नहीं छोड़ा, चुरा ले गए ऐसी चीज कि देनी पड़ी तहरीर

Thu, 23 May 2024 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 23 May 2024 02:11 AM IST
सार

चोरों ने एक के बाद एक तीन चोरियां कर डालीं। दुकान से किराने का सामान, गल्ले में रखे 55 हजार रुपये सहित सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी निकालकर ले गए। स्कूल के चौकीदार की जेब में रखे 4400 रुपये जबरन निकालकर ले गए। कब्रिस्तान में रखे अल्टीनेटर को भी यह चोर ले गए।

विज्ञापन
thieves did not even leave the cemetery
चोर - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

दुकान और स्कूल में तो चोरियां की हीं, लेकिन कब्रिस्तान को भी नहीं छोड़ा। वहां से भी अल्टीनेटर चुराकर ले गए। अरनी चौराहे पर तीन स्थानों पर हुई इन चोरियों पर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने चोरों को पता लगाकर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन


अरनी निवासी गिर्राज शर्मा पुत्र गयाप्रसाद शर्मा की चौराहे पर किराने की दुकान है। रात में दुकान की ऊपरी मंजिल में जीने की दीवार से ईंटें निकालकर चोर दुकान के अंदर पहुंचे। इसके बाद किराने का सामान, गल्ले में रखे 55 हजार रुपये सहित सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी निकालकर ले गए।
विज्ञापन


वहीं अरनी चौराहे के निकट सत्तूखेड़ा रोड स्थित सीबीएस स्कूल में भी बदमाश घुसे। चैनल, कमरों के बाद आलमारी और बक्से का ताला तोड़ा लेकिन कोई सामान नहीं मिला। इसी बीच खटपट की आवाज पर वहां पहुंचे चौकीदार करन सिंह पुत्र बेनीराम को अपने पास बिठा लिया और उनकी जेब में रखे 4400 रुपये जबरन निकालकर ले गए। चौकीदार के अनुसार सभी चोर चेहरे को कपड़े से ढंके थे। अरनी चौराहे से पलाचांद रोड की तरफ मौजूद कब्रिस्तान में रखे अल्टीनेटर को भी यह चोर ले गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed