{"_id":"6324ca11e1f0d850d1121479","slug":"third-laborer-drowned-in-molasses-tank-also-died-aligarh-news-ali300534651","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शीरा टैंक में डूबे तीसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शीरा टैंक में डूबे तीसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 17 Sep 2022 12:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:40 AM IST
सार
सराय कावा में कंछीलाल के केमिकल गोदाम में बने टैंक में शनिवार दोपहर यह घटनाक्रम हुआ था। पहले हीरा सिंह पैर फिसलने से गिरा था। इसके बाद उसे बचाने उतरे कंछीलाल व दूसरा मजदूर कालेशरण गिरा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के सराय कावा में शनिवार दोपहर शीरा गोदाम के टैंक में गिरने से बेहोश हुए तीसरे मजदूर की भी मौत हो गई। जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। वह हादसे के बाद से वेंटिलेटर पर था। मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सराय कावा में कंछीलाल के केमिकल गोदाम में बने टैंक में शनिवार दोपहर यह घटनाक्रम हुआ था। पहले हीरा सिंह पैर फिसलने से गिरा था। इसके बाद उसे बचाने उतरे कंछीलाल व दूसरा मजदूर कालेशरण गिरा था। तीनों को जब निकाला गया तो उनमें से कंछीलाल व कालेशरण उसी दिन मृत घोषित कर दिए गए थे। हीरा सिंह का उपचार चल रहा था। सीओ प्रथम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह हीरा सिंह को मृत घोषित किया गया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
उद्योग कार्यालय के अधिकारी को झेलना पड़ा विरोध
इस घटनाक्रम में आबकारी व उद्योग विभाग लगातार जांच कर रहा है। पिछले दिनों आबकारी टीम ने एक प्लाट में शीरे के टैंक बरामद किए थे। शुक्रवार को उद्योग कार्यालय के एक अधिकारी इलाके में जांच करने गए थे। इस दौरान एक घर में प्रवेश करने पर उन्हें परिवार के लोगों का विरोध झेलना पड़ा। महिलाएं यह कहते हुए विरोध पर आ गईं कि वे घर में अकेली हैं और आप बिना अनुमति घर में घुस आए। विरोध की सूचना पर थाना देहली गेट पुलिस भी पहुंच गई। बाद में किसी तरह महिलाओं को समझाकर शांत किया गया और उद्योग कार्यालय के अधिकारी को सुरक्षित वापस भेजा गया। ब्यूरो
विज्ञापन