फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Thieves took away ten drums of tar in Max

Aligarh News: मैक्स में दस ड्रम तारकोल लाद ले गए चोर

Sun, 05 Apr 2026 02:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away ten drums of tar in Max
इसी स्थान से चोरी हुए तारकोल के 10 ड्रम। - फोटो : samvad
नगर के रामघाट रोड स्थित चाऊपुर के निकट से सड़क निर्माण के लिए रखे दस ड्रम तारकोल को चोर मैक्स में लाद ले गए। निर्माण करा रहे ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव खानपुर निवासी ग्राम प्रधान अनिल चौधरी लोक निर्माण विभाग में सरकारी ठेकेदार हैं। पिलखुनी नहर की पटरी से राजमार्गपुर के लिए जा रही सड़क का वह निर्माण करा रहे हैं। गांव चाऊपुर हौज के पूर्व प्रधान अमर सिंह के रामघाट रोड स्थित खाली प्लॉट में निर्माण सामग्री व मिक्चर मशीन आदि खड़ी हैं। शुक्रवार देर रात चोर मैक्स लेकर वहां पहुंच गए और 10 ड्रम तारकोल ले गए। तारकोल चोर खेत से होकर ले गए हैं।
विज्ञापन

खेतों में खड़ी मक्का की फसल भी टूट गई है। सुबह लेबर जब काम पर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। अनिल ने बताया कि इससे उनका करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर चौकी प्रभारी रितिक बंसल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी के लिए दुकानों से सीसीटीवी कैमरे निकलवाए। एसओ अंकित सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed