{"_id":"67e45e5ac40ffafb1a058f68","slug":"thieves-stole-soap-cartons-from-a-moving-truck-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101373-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चलते ट्रक से साबुन के कार्टन ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चलते ट्रक से साबुन के कार्टन ले गए चोर
विज्ञापन
जीटी रोड पर मंगलवार की रात दौड़ते एक ट्रक का तिरपाल काटकर चोर साबुन के कार्टन चोरी कर ले गए। चालक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
मैनपुरी के कस्बा किशनी निवासी विमलेश कुमार ने बताया है कि वह उत्तराखंड से अपने ट्रक में साबुन के कार्टन भरकर लखनऊ ले जा रहा था। मंगलवार की देर शाम उसने बुलंदशहर के पास एक ढाबा पर ट्रक रोककर खाना खाया।
बुधवार की सुबह समय करीब साढ़े चार बजे उसने अकराबाद टोल पर देखा तो ट्रक का तिरपाल पीछे कटा हुआ था। डाले में अंदर झांक कर देखा तो उसमें से करीब 45 साबुन के कार्टन गायब थे। मामले के संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि घटना हमारे क्षेत्र की नहीं है, फिर भी पड़ताल कर पीड़ित चालक की मदद की जा रही है।