फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Thieves stole cash and jewellery worth lakhs from two houses

Aligarh News: दो घरों से लाखों के नकदी-गहने ले गए चोर

Wed, 26 Nov 2025 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 26 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewellery worth lakhs from two houses
शहर के ढकपुरा रोड ​स्थित वर्मा कॉलोनी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : Samvad
कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नहरोई में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। यहां से चोर लाखों के रुपये जेवरात व नकदी ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है। इधर, शहर की वर्मा कॉलोनी स्थित घर से भी चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन







गांव नहरोई निवासी योगेश सारस्वत 22 नवंबर को परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी में मथुरा जिले के कस्बा राया गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। उसी रात को चोरों ने उनके घर के ताले चटका दिए। सुबह तहेरे भाई रोहित ने फोन पर उन्हें घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन




आनन-फानन परिवार गांव पहुंचा तो देखा कि मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए थे। अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। योगेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित योगेश ने बताया कि उनके छोटे भाई के कमरे में सामान रखा हुआ था। चोरों ने उसी कमरे को निशाना बनाया। योगेश के अनुसार चोर लगभग 28 तोले सोने के जेवरात चोरी कर ले गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये है। इसके अलावा एक किलो चांदी के आभूषण और घर में रखी ढाई लाख रुपये की नकदी भी चोर ले गए।



योगेश ने बताया कि उनके पिता व दादा किसान हैं। पूर्वजों के जेवर रखे हुए थे, साथ ही तीनों भाइयों की शादी के जेवर भी घर में थे। केवल वही जेवर रह गए हैं, जिन्हें परिवार की महिलाएं पहनकर गईं थीं। घटना से पूरा परिवार सदमे में है।




इधर, सोमवार को चोरों ने वर्मा कॉलोनी में चिकित्सक डाॅ. सोमेश कुशवाहा के घर को निशाना बनाया। डाॅ. सोमेश व उनकी पत्नी सोमवार की सुबह 10 बजे नगला चौबे स्थित अपने क्लीनिक पर चले गए थे। रात नौ बजे वह घर पहुंचे। कमरे में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था।


अलमारी का लॉकर भी टूटा था। चोर छत की पटिया तोड़कर व रोशनदान की मदद से घर में दाखिल हुए थे। इसके बाद छत का दरवाजा खोला गया। डाॅ. सोमेश ने बताया कि चोर लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवरात व 15 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने छानबीन की।






चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए एंटी थेफ्ट टीम व थानों की पुलिस भी लगाई गई है। दो गिरोह हाथ लगे हैं, जिनसे कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। शेष घटनाओं में शामिल चोर भी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

-रामानंद कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed