फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Money and jewelery stolen from home

Aligarh: घर में चोरी, रुपये और आभूषण ले गए, पीछा करने पर चोरों ने झोंका फायर

Sun, 08 Dec 2024 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 08 Dec 2024 02:20 AM IST
सार

परिवार शादी समारोह में गए थे। रात करीब 12 बजे लौटे तो देखा कि घर के गेट का ताला कटा हुआ है। वह घर के अंदर घुसे तो तीन चोर छत की ओर भागे। उन्होंने पीछा करना चाहा तो चोरों ने तमंचे से फायर झोंक दिया।

विज्ञापन
Money and jewelery stolen from home
अलमारी का लॉक काटकर नगदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी - फोटो : संवाद

विस्तार

देर रात खेरेश्वर मंदिर के सामने कॉलोनी में एक बंद घर में घुसे चोर नकदी और आभूषण चुराकर भागे। अचानक घर पहुंचे गृहस्वामी ने पीछा किया तो चोरों ने गृहस्वामी पर फायर झोंका और भाग निकले। पीड़ित ने थाने तहरीर दी है।

विज्ञापन


भरत कुशवाहा के अनुसार वह 6 दिसंबर की रात वह घर पर ताला लगाकर शादी समारोह में गए थे। रात करीब 12 बजे लौटे तो देखा कि घर के गेट का ताला कटा हुआ है। वह घर के अंदर घुसे तो तीन चोर छत की ओर भागे। उन्होंने पीछा किया तो तीनों चोर छत से पीछे कूदकर खेतों की ओर भागने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने पीछा करना चाहा तो चोरों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। इस पर वह डरकर पीछे नहीं गए। बताया कि कमरे में रखी अलमारी का लॉक टूटा था। अलमारी में रखे साढ़े आठ हजार रुपये और आभूषण चोर ले गए हैं। चोर भागते हुए एक टार्च, एक दाहिने और दूसरा बायें पैर का जूता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed