फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   'They will rape me, then police will arrest'

‘वो मेरा बलात्कार कर देंगे तब गिरफ्तारी करेगी पुलिस’

Sun, 07 Jul 2019 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
'They will rape me, then police will arrest'
छेड़खानी के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर एक पीड़ित युवती शनिवार को एसएसपी आकाश कुलहरि के सामने बिफर गई। युवती ने थाना गांधी पार्क की धनीपुर चौकी के इंचार्ज पर आरोपी की गिरफ्तारी करने में लापरवाही बरतने और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से सवाल किया कि क्या आरोपी मेरा बलात्कार कर देंगे तब उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

युवती के सवाल पर एसएसपी ने तत्काल चौकी इंचार्ज को कार्यालय में बुलाकर खूब खरी-खरी सुनाई और उसके सस्पेंशन के आदेश जारी कर दिए। इधर, गांधी पार्क इंस्पेक्टर को 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर आरोपी युवक और उसके साथियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैैं।
विज्ञापन

धनीपुर निवासी युवती का आरोप है कि उसके क्षेत्र में मिनरल वाटर की बोतलों की सप्लाई करने वाला गौरव यादव निवासी देवी नगला, क्वार्सी कई बार उसके साथ छेड़खानी कर चुका है। विरोध करने पर गत 12 मई को उसने साथियों के साथ मिलकर घर से बाहर से मुझे जबरन कार में डालकर ले जाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना गांधी पार्क में आरोपी और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मगर, इस मामले में जांच अधिकारी बनाए गए धनीपुर चौकी इंचार्ज ने आरोपी के साथ सांठगांठ कर ली और उसे गिरफ्तार नहीं किया। युवती ने एसएसपी को बताया कि इससे पूर्व तीन बार वह आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आ चुकी है।

हर बार आदेश होने के बाद भी चौकी इंचार्ज ने गिरफ्तारी नहीं की। अब आरोपी युवक उसे लगातार धमका रहा है और दरोगा की शह पर हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे भी ले आया। युवती की पीड़ा सुन एसएसपी ने तुरंत चौकी इंचार्ज और इंस्पेक्टर को बुलाकर खूब खरी-खरी सुनाईं। एसएसपी के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी को इंस्पेक्टर को 48 घंटे का समय दिया है। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed