फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   They staged a protest and shouted slogans against e-Office throughout the day

Aligarh News: धरना-प्रदर्शन कर ई-आफिस के विरोध में की दिनभर नारेबाजी

Thu, 11 Jun 2026 02:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 11 Jun 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
They staged a protest and shouted slogans against e-Office throughout the day
तहसील में धरना देते अधिवक्ता। संवाद
निबंधन कार्य को निजी हाथों में सौंपकर ई-आफिस खोले जाने के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल पांच दिन से जारी है। बुधवार को भी तहसील के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय के विरोध में दिन भर नारेबाजी की।
विज्ञापन



अधिवक्ताओं की इस हड़ताल से पांच दिन से निबंधन कार्यालय में एक भी बैनामा नहीं हुआ है। तहसील में न्यायिक कार्य भी ठप है। दूर-दराज से आ रहे वादकारियों को तहसील के न्यायालयों में बिना सुनवाई के लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन, युवा राजस्व बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि जब तक सरकार ई आफिस खोलने का फैसला वापस नहीं लेती, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। यह व्यवस्था अधिवक्ताओं और जनता दोनों के खिलाफ है। इस दौरान अरुण कुमार सिंह, विनेश कुमार सिंह, जयप्रकाश बघेल, प्रवीण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, चित्रवीर सिंह, सतीश शर्मा अनिल शर्मा, जितेंद्र सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टांप विक्रेता, टाइपिस्ट भी आज से हड़ताल पर
निबंधन कार्यालय में ई-आफिस के विरोध में तीन दिन से चल रही हड़ताल के समर्थन में स्टांप विक्रेता और टाइपिस्ट भी बृहस्पतिवार से शामिल होंगे। दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष गिर प्रसाद शर्मा एडवोकेट ने बताया कि संयुक्त बैठक में अधिवक्ताओं की हड़ताल का समर्थन करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में देवेंद्र सिंह, तेज प्रकाश वशिष्ठ, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र कुमार वशिष्ठ, महेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed