फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   These 12 villages should also be included in the municipal limits: SP

ये 12 गांव भी नगर निगम सीमा में शामिल हों : सपा

Sat, 09 Jul 2022 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
These 12 villages should also be included in the municipal limits: SP
कोल क्षेत्र के भाजपा विधायक अनिल पाराशर द्वारा दिए गए 13 गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल करने के प्रस्ताव पर सपा ने पलटवार किया है। सपा के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल से मिला और संयुक्त सचिव नगर विकास को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि शहर से दूर गांवों को तो शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया है, जबकि शहर से सटे आबादी विशेष के गांवों का ध्यान नहीं दिया गया। सपा नेताओं ने भाजपा विधायक के प्रस्ताव को राजनीति से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त को 12 गांवों की सूची सौंपते हुए सपा नेताओं ने नगर सीमा से सटे पटवारी का नगला, बिस्मिल्लाह कॉलोनी, रियाज कॉलोनी, वहीद नगर, सपना कॉलोनी, फोर्ट एन्क्लेव, फतेहनगर, अलीनगर, नई आबादी चिलकौरा, उदला इलियास पुर, अल्हदादपुर नीवरी, तालसपुर खुर्द को नगर निगम सीमा में शामिल कराने की मांग रखी है। इस पर मंडलायुक्त ने उन्हें भरोसा दिलाया है। इस मौके पर पूर्व विधायक जफर आलम, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, निवर्तमान महासचिव मनोज यादव, मुकेश माहेश्वरी, बादशाह खान, रंजीत चौधरी, आमिर ईलू, इसरार सोलंकी, अर्जुन सिंह भोलू, अजय चौधरी, रजनीश यादव, शाकिर खान, असलम नूर, एमए खान गांधी, सलामुद्दीन, आसिफ अल्वी, अब्दुल कदीर, तरुण वाल्मीकि, साबिर मालिक , मुन्ना मालिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- नगर निगम चुनाव से पहले एक राजनीतिक सोच के तहत सुदूर के गांवों को शहर सीमा में शामिल कराने का प्रयास हो रहा है, जबकि आबादी विशेष के शहर से सटे गांव विकास से दूर रखे जा रहे हैं। - मनोज यादव, निवर्तमान महासचिव सपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- यह सब राजनीतिक सोच के तहत किया जा रहा है। जब चुनाव 2017 के परिसीमन से होना तय है। ऐसे में इन गांवों को शामिल कराने का औचित्य सभी समझ सकते हैं। आबादी विशेष के शहर से लगे गांव क्यों नहीं, इन्हें भी शामिल कराया जाना चाहिए।-अज्जू इशहाक, पूर्व महानगर अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed