फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There was a dispute over changing the transformer, sticks were used, allegations of firing were also made

Aligarh News: ट्रांसफॉर्मर बदलाने के लिए हुई नोकझोंक, चले लाठी-डंडे, फायरिंग का भी आरोप

Wed, 09 Jul 2025 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute over changing the transformer, sticks were used, allegations of firing were also made
थाना हरदुआगंज के बुढ़ांसी गांव में ट्रांसफॉर्मर बदलाने की मांग कर रहे दो मोहल्लों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान गालीगलौज के बाद लाठी-डंडे चले। एक युवक पर फायरिंग करने का आरोप भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




बुढ़ांसी गांव में कुछ दिन पहले खराब हुए 250 केवी ट्रांसफाॅर्मर के बदले लगाए गए अस्थायी ट्रांसफाॅर्मर को बदलने पहुंची बुढ़ांसी बिजलीघर की टीम से नजमुद्दीन, शब्बीर, तौहीद, कलुआ, दिलशाद व अरमान की नोकझोंक हो गई। इन लोगों के मोहल्ले में भी 25 केवीए का छोटा ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया था, यह लोग अस्थायी ट्रांसफाॅर्मर को अपने मोहल्ले में लगाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन




बिजली कर्मियों का कहना था कि 25 केवीए के स्थान पर 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगाया जा सकता, ऐसा करने पर उनके घरों के उपकरण खराब हो जाएंगे। इस तर्क से असंतुष्ट लोगों की नोकझोंक ज्यादा बढ़ी तो मोहल्ले के दूसरे मुस्लिम राजपूत समाज के लोगों ने बीचबचाव शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी बात पर दोनों पक्ष (मेवाती और राजपूत मुस्लिम) भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। गांव के हैदर अली ने विपक्षी गुट के एक युवक पर तमंचे से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की है। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।





तमंचा लहराने का वीडियो वायरल

बुढ़ासी में हुए झगड़े में जिस युवक पर तमंचे से फायरिंग का आरोप है, उसी युवक का गत माह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। यह वीडियो महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर कस्बे से होकर निकाली गई रैली का है, जिसमें आरोपी तमंचा लहराते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed