{"_id":"6390f72514e94b656b5b92f9","slug":"there-should-not-be-any-disturbance-in-elections-preparations-should-be-like-this-city-office-news-ali3064681102","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ऐसी हो तैयारी कि निकाय चुनाव में न हो गड़बड़ी, डीआईजी ने कहा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ऐसी हो तैयारी कि निकाय चुनाव में न हो गड़बड़ी, डीआईजी ने कहा साफ
Thu, 08 Dec 2022 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:00 AM IST
सार
अलीगढ़ के डीआईजी ने नगर निकाय चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। चारों जिलों के पुलिस अधिकािरियों के साथ बैठक कर निकाय चुनाव को सुरक्षित कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ के डीआईजी रेंज दीपक कुमार ने बुधवार को रेंज के चारों जिलों के पुलिस कप्तानों साथ बैठक कर निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। डीआईजी ने कहा कि हमें ऐसी तैयारी करनी है, जिससे चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। इस दौरान अपराध व कानून व्यवस्था पर भी समीक्षा हुई।
डीआईजी दीपक कुमार ने कहा कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए अराजकतत्वों को चिन्हित करने व उनको पाबंद करने के अभियान में तेजी लाई जाए। उन्होंने पुरानी घटनाओं के अनावरण, महिला अपराध, अनुसूचित जाति अपराध, जन शिकायत, पोर्टल शिकायत निस्तारण व शासन की मंशा से जुड़े कार्यों को प्रगति देकर उनमें सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता से समन्वय व संवाद ऐसा हो, जिससे पुलिस मित्र के रूप में हमारी छवि बने।
बैठक में एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसएसपी एटा उदयशंकर सिंह, एसपी हाथरस देवेश कुमार पांडेय, एसपी कासगंज बीबीजीटीएस मूर्ति शामिल रहे।