फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There is no higher position than that of a teacher: Justice

शिक्षक से बड़ा पद कोई नहीं: न्यायमूर्ति

Sun, 17 May 2026 02:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
There is no higher position than that of a teacher: Justice
पुस्तक का विमोचन करते न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह, आईआरएस अमरपाल सिंह लोधी व अन्य।  - फोटो : samvad
अतरौली। केएमवी इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक-छात्र संबंधों और नैतिक मूल्यों पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह, आईआरएस अमरपाल सिंह लोधी, एनएपीएस के डायरेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने 'राम रमायम'पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक से बड़ा गुरु कोई नहीं। न्यायमूर्ति ने कहा कि शिक्षक जब डांटते हैं तो उसके पीछे केवल छात्र की उन्नति की आकांक्षा होती है। शिक्षक का कोई निजी स्वार्थ नहीं होता। शिक्षक से बड़ा पद न पहले था, न अब है और न भविष्य में होगा। एनसीसी कैडेट्स से रूबरू होते हुए उन्होंने 1995 के अपने अनुभव साझा किए। ग्रामीण पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गांव से पढ़कर आगे बढ़ने वाली बेटियां समाज के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।
विज्ञापन

आईआरएस अमरपाल सिंह लोधी ने कहा कि वर्दी का अपना सम्मान होता है। इस दौरान कॉलेज के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया। इस दौरान संदीप रोहिला, प्रबंधक स्वर्णा अरोड़ा, प्रधानाचार्य मेजर पीके श्रोत्रिय, प्रतिमा सिंह, हऊआ चौधरी, राजेंद्र मथुरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed