फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There is a huge demand for gulal cylinders, and a turnover of five crore rupees is expected in the district

Aligarh News: गुलाल सिलेंडर की भारी मांग, जिले में पांच करोड़ के कारोबार की उम्मीद

Wed, 04 Mar 2026 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
There is a huge demand for gulal cylinders, and a turnover of five crore rupees is expected in the district
गुलाल का सिलिंडर।  - फोटो : samvad
ताला नगरी के बाजारों में होली का खुमार चढ़ने लगा है। इस बार रंगों के उत्सव में पारंपरिक पिचकारियों के साथ ही गुलाल सिलेंडर और ऑटोमेटिक गन ने ले ली है। रंग गुलाल के थोक व्यापारी सोमांक कहते हैं कि इस साल जिले में गुलाल सिलिंडर, पिचकारी, गुलाल और रंगों का कारोबार पांच करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है।
विज्ञापन




1000 से 7000 रुपये तक का सिलेंडर :

बाजार में इस बार सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र गुलाल सिलेंडर है। यह सिलेंडर एक बार ट्रिगर दबाते ही हवा में कई फीट ऊपर तक गुलाल की बौछार करता है। बाजार में छोटे सिलेंडर 1,000 रुपये से शुरू होकर 7,000 रुपये तक में बिक रहे हैं। बच्चों और युवाओं के बीच बैटरी से चलने वाली ऑटोमेटिक पिचकारियों की भी जबरदस्त मांग है।
विज्ञापन




हर्बल गुलाल का बढ़ता क्रेज

केमिकल युक्त रंगों के डर से इस बार लोग हर्बल और ऑर्गेनिक गुलाल को प्राथमिकता दे रहे हैं। फूलों और प्राकृतिक अर्क से बने गुलाल की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 20-30 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन प्रमुख बाजारों में जुटी भीड़

शहर के लगभग हर छोटे-बड़े बाजार में होली की दुकानें सज गई हैं। मुख्य रूप से रामघाट रोड, रेलवे रोड, छिपैटी, और जयगंज, शाहपाड़ा, कनवरी गंज, देहली गेट और रघुवीर पुरी, दुबे का पड़ाव, नौरंगाबाद, अचल ताल, आगरा रोड, सासनी गेट बाजार शामिल हैं।




पिछले दो दिनों में ग्राहकों की संख्या में अचानक तेजी आई है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी दुकानदार भारी मात्रा में गुलाल सिलेंडर और हर्बल रंगों का स्टॉक ले जा रहे हैं, जिससे इस बार रिकॉर्ड तोड़ व्यापार की उम्मीद है।- गौरव, रंग कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed