फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There are no arrangements to prevent dengue

Aligarh News: जलजमाव से मच्छर बेलगाम, डेंगू रोकने को नहीं हैं इंतजाम

Tue, 23 Aug 2022 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2022 12:55 AM IST
सार

शहर के बाईपास पर देवी नगला में जलजमाव से मच्छर पनप रहे हैं। यहां लोग प्रदर्शन भी कर चुके हैं। मगर सुनवाई नहीं। शहर के सेंटर प्वाइंट एसबीआई तिराहा पर जहां दिन भर चाट-पकौड़ी के लिए लोग लाइन में लगे रहते हैं और जलजमाव के कारण मच्छरों से दो-चार होते हैं।

विज्ञापन
There are no arrangements to prevent dengue
देवी का नगला में जलभराव में पनप रहे मच्छर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेंगू के अब तक चार केस पुष्ट हो चुके हैं। मलेरिया का मच्छर भी डंक मारने को तैयार है, मगर शहर में गंदगी-जलजमाव के हालात देख यही कहा जा सकता है कि डेंगू-मलेरिया रोकने को कोई इंतजाम नहीं हैं। सबसे ज्यादा बुरे हालात उन इलाकों के हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की सूची में संवेदनशील घोषित कर रखा है।
विज्ञापन


शहर के बाईपास पर देवी नगला में जलजमाव से मच्छर पनप रहे हैं। यहां लोग प्रदर्शन भी कर चुके हैं। मगर सुनवाई नहीं। शहर के सेंटर प्वाइंट एसबीआई तिराहा पर जहां दिन भर चाट-पकौड़ी के लिए लोग लाइन में लगे रहते हैं और जलजमाव के कारण मच्छरों से दो-चार होते हैं। जमालपुर अनूपशहर रोड पुलिस चौकी के पास भरा पानी भी बीमारियों को न्यौता दे रहा है।
विज्ञापन


भुजपुरा व मदीना कालोनी में भी कूड़े के ढेर व जलजमाव बीमारियों का रास्ता खोल रहा है। नौरंगाबाद में कूड़े का ढेर लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। ये सभी वे इलाके हैं, जिन्हें संवेदनशील सूची में शामिल कर रखा है। पिछले वर्ष इन इलाकों में बीमारियां फैली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस्मानपाड़ा-सहजपुरा में मिला डेंगू का लार्वा
जेएन मेडिकल कॉलेज में रविवार को जिन दो मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें एक शहर के उस्मानपाड़ा और दूसरा चंडौस के सहजपुरा का है। इन दोनों मरीजों के घरों व आसपड़ोस के घरों की सोमवार को हुई जांच में डेंगू का लार्वा पाया गया, जिसे टीमों ने मौके पर ही नष्ट कराया। साथ ही, घरों के अलावा मोहल्ले के लोगों जांच कर सैंपल लिए और रक्त पट्टिकाएं बनाईं। बता दें कि रविवार को दो और मरीज मिलने के बाद जिले में अब डेंगू के चार मरीज हो गए हैं।

रविवार रात दो मरीजों को डेंगू की पुष्टि के बाद सोमवार सुबह सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी के निर्देश पर डीएमओ राहुल कुलश्रेष्ठ की टीम ने शहर के उस्मानपाड़ा व चंडौस के सहजपुरा का सर्वे किया। सहजपुरा के दो घरों के चार पात्रों में डेंगू लार्वा मिला, जबकि उस्मानपाड़ा में भी मरीज के घर डेंगू का लार्वा मिला, जिसे नष्ट कराया गया। इस दौरान टीमों ने 107 घरों में 127 से ज्यादा पात्र देखे और डेंगू के सैंपल लिए व रक्तपट्टिकाएं तैयार कराईं। डीएमओ ने फिर लोगों से साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed