{"_id":"57ead4e04f1c1bf70a57661e","slug":"then-returned-to-the-store-for-the-groom-to-marry-baraati","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा रूठ कर लौट गया तो बराती से किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा रूठ कर लौट गया तो बराती से किया निकाह
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव धनसारी में निकाह से पहले भोजन के दौरान वर-वधू पक्ष में विवाद हो गया। दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। भगदड़ मच गई। बगैर निकाह के दूल्हा सहित बरात लौट गई।
इसी बीच गांव में रिश्तेदारी में रुक गए एक बराती युवक और उसके पिता से बात कर दुल्हन का निकाह उसके साथ कर विदा कर दिया गया।
गांव बांई कलां से सोमवार को धनसारी गांव में बरात आई थी। निकाह से पूर्व बरात का खाना चल रहा था। बताते हैं कि खाने को लेकर वर और वधू पक्ष में विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ी तो मारपीट होने लगी। इससे भगदड़ मच गयी। दूल्हा और रिश्तेदार नाराज हो गए। रिश्ता तोड़कर निकाह के बगैर ही बरात लेकर लौट गए।
बांई कला गांव से ही बराती बनकर गए तालिम पुत्र अमीरुद्दीन धनसारी में अपनी रिश्तेदारी में रुक गया था। बरात लौटने पर लड़की पक्ष ने तालिम के रिश्तेदारों और पिता से बात की। बात बन गई।
विज्ञापन
दुल्हन का निकाह तालिम के साथ परिजनों ने दहेज के साथ विदा कर दिया। छर्रा कोतवाली निरीक्षक जावेद खां ने बताया कि वर, वधू में समझौता होने के बाद तालिम से निकाह हुआ।