{"_id":"679cc0ee31280c691601930d","slug":"theft-of-goods-by-planting-kumal-in-two-shops-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रात भर पुलिस की गश्त, दो दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, कूमल लगाकर की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रात भर पुलिस की गश्त, दो दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, कूमल लगाकर की चोरी
Fri, 31 Jan 2025 05:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 31 Jan 2025 05:54 PM IST
सार
आलमपुर चौराहे पर इलेक्ट्रिक वर्क्स की दुकान में दीवार पर कूमल लगाकर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान दुकान से चोर ले गए।
विज्ञापन
आलमपुर चौराहा पर दुकान में कूमल लगाकर चोरी
- फोटो : संवाद
विस्तार
दादों के आलमपुर चौराहा स्थित इलेक्ट्रिक और टायर पंचर की दुकान में कूमल लगाकर चोर सामान चुराकर ले गए। इस चौराहे पर पुलिस की रात भर गश्त रहती है, इसके बावजूद दो दुकानों में चोरी होने पर लोग पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
छर्रा क्षेत्र के गांव धनसारी निवासी सतीश कुमार की आलमपुर चौराहे पर इलेक्ट्रिक वर्क्स की दुकान है। 31 जनवरी की सुबह उन्होंने दुकान खोली तो साइड की दीवार पर कूमल लगा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान दुकान से चोर ले गए हैं। दो साल पहले भी इसी तरह कूमल लगाकर चोर काफी सामान ले जा चुके हैं। वहीं गांव ततारपुर निवासी पप्पू के अनुसार उनकी टायर पंचर की दुकान पर कूमल लगाकर चोर हजारों रुपये कीमत का सामान चुराकर ले गए हैं।
विज्ञापन