{"_id":"67b21ee7c112db206f093e5d","slug":"theft-in-two-shops-on-talaspur-bamba-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तालसपुर बंबा पर दो दुकानों में चोरी, तीसरी के ताले तोड़े, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तालसपुर बंबा पर दो दुकानों में चोरी, तीसरी के ताले तोड़े, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
Sun, 16 Feb 2025 10:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 16 Feb 2025 10:52 PM IST
सार
रात में चोरों ने मिठाई की दुकान के ताले तोड़कर 35 हजार रुपये चुरा लिए। कुछ मिठाई गायब है। काफी सामान भी बिखरा मिला।
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में रामघाट रोड के तालसपुर बंबा के पास 15 फरवरी रात में चोरों ने दो दुकानों में चोरी को अंजाम दिया। वहीं, तीसरी दुकान के ताले तोड़ लिए गए। इनमें एक मिठाई की दुकान व दूसरी कचौड़ी की दुकान में चोरी हुई, जबकि जनसेवा केंद्र के ताले ही काटे जा सके। सुबह खबर पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव तालसपुर के बाहर बंबा पर गांव के गौरव की गौरव स्वीट्स के नाम से मिठाई की दुकान है। उसके बराबर में पीएसी निवासी छोटू शर्मा की कचौड़ी की दुकान है। वहीं कार्तिक का जन सेवा केंद्र भी संचालित है। रात में चोरों ने मिठाई की दुकान के ताले तोड़कर 35 हजार रुपये चुरा लिए। कुछ मिठाई गायब है। काफी सामान भी बिखरा मिला।
विज्ञापन
छोटू के अनुसार उसकी दुकान से 1500 रुपये व अन्य सामान ले गए। वहीं, जनसेवा केंद्र के सिर्फ ताले ही तोड़े जा सके। माना जा रहा है कि किसी के आने पर बदमाश भाग गए होंगे। रविवार सुबह जब दुकानदारों को यह खबर मिली तो पुलिस बुला ली गई। एसएचओ महुआ खेड़ा के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन