{"_id":"68e154e809325e2a74049f90","slug":"theft-in-iglas-mla-brother-factory-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: इगलास विधायक के भाई के कारखाने से कीमती सामान चोरी, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: इगलास विधायक के भाई के कारखाने से कीमती सामान चोरी, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 04 Oct 2025 10:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:40 PM IST
सार
विधायक राजकुमार सहयोगी के भाई के कारखाने में चोरी हो गई। रात में चोर जनरेटर कक्ष से अल्टीनेटर का कॉपर, रेडिएटर, बैटरी, सेल्फ स्टार्टर आदि चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में इगलास क्षेत्र के भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी के भाई सुरेंद्र सहयोगी के कारखाने से अज्ञात चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में सासनी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
सासनी गेट के सराय कुतुब इलाके में रहने वाले सुरेंद्र सहयोगी ने बताया कि उनका कारखाना बसंती नगर इलाके में है। 28 सितंबर की रात में चोर जनरेटर कक्ष से अल्टीनेटर का कॉपर, रेडिएटर, बैटरी, सेल्फ स्टार्टर आदि चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
दूसरे दिन कारखाने पहुंचने पर उन्हें इस चोरी की जानकारी हुई। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाए जा रहे हैं। सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन