फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The zip members are not at home... the family members said, went for a walk

जिपं सदस्य नहीं घर पर... परिवार वाले बोले, घूमने गए

Fri, 25 Jun 2021 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
The zip members are not at home... the family members said, went for a walk
सांकरा के जिलापंचायत सदस्य विजेंद्र सिंह - फोटो : CITY OFFICE
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव होने जा रहा है। 47 सदस्यों वाले इस सदन के लिए भाजपा ने जहां प्रतिष्ठा का सवाल बना रखा है, वहीं सपा-रालोद गठबंधन भी खुद के मजबूत होने का दावा कर रहा है। हालांकि, अध्यक्ष का सेहरा किसके सिर बंधेगा, यह तीन जुलाई की दोपहर तक साफ हो जाएगा। मगर, जिला पंचायत सदस्यों के अचानक गायब होने या फिर पिकनिक मनाने जाने का दौर जारी है। बृहस्पतिवार को ‘अमर उजाला’ ने जिले में जिला पंचायत सदस्यों के घर पहुंचकर सच्चाई जानने का प्रयास किया तो कई सदस्य अपने घरों से गायब हैं। परिवार वाले जवाब दे रहे हैं कि घूमने गए हैं। काफी संख्या में सदस्य ऐसे भी हैं, जो अपने घरों पर हैं। हां, इतना जरूर है कि वोट किसके समर्थन में करेंगे, इस बात के उन्होंने अभी पत्ते नहीं खोले हैं।
केपी मिस्त्री नैनीताल में, मगर सदस्य मां का पता नहीं
अतरौली ब्लॉक के वार्ड 6 से चर्चित निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य कुंवरपाल उर्फ केपी मिस्त्री की मां जशोदा देवी इस बार निर्दलीय सदस्य बनी हैं। बृहस्पतिवार को जानकारी की गई तो घर पर केपी और जशोदा देवी मौजूद नहीं थे। गांव पनिहारा स्थित घर में मौजूद बड़े भाई कुशलपाल ने बताया कि केपी और मां 6 जून को अलग-अलग घर से गए हैं। कहां गए हैं, उसे नहीं पता। हां, इस बीच केपी से किसी काम की जरूरत पर फोन पर बात हुई है। उसने इतना जरूर बताया कि वोट के चक्कर में ही दोनों कहीं गए हैं। इस दौरान जब केपी से मोबाइल पर बात हुई तो उन्होंने खुद के नैनीताल में काम से आने की बात स्वीकारी। मां के कहां होने के सवाल पर पहले बोले, रिश्तेदारी में गंगीरी गई हैं। बाद में बात को दबा दिया।
विज्ञापन

निर्दलीय विजेंद्र भी नैनीताल घूमने गए
गंगीरी ब्लॉक के वार्ड-1 से निर्दलीय जिपं सदस्य बने गांव रामपुर चंदियाना निवासी विजेंद्र सिंह भी अपने घर पर नहीं हैं। घर में उनके दो भाई सतेंद्र व मोहन मिले। बच्चे व महिलाएं भी मौजूद थीं। भाइयों ने बताया कि नैनीताल घूमने गए हैं। कब आएंगे, यह नहीं मालूम। मगर फोन पर बातचीत हो जाती है। सब ठीक है। चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय विमलेश बेटे संग हरिद्वार गईं
धनीपुर ब्लाक के वार्ड 32 से निर्वाचित निर्दलीय जिपं सदस्य विमलेश देवी पत्नी हीरालाल लोधी निवासी महरावल भी घर पर नहीं हैं। अपने ढाबे पर दोस्तों संग मौजूद हीरालाल लोधी ने बताया कि उनकी पत्नी अपने बेटे संग घूमने हरिद्वार गई हैं। फोन पर कुशलक्षेम मिल जाता है। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।
बहन के घर से कहीं घूमने गए संजय
अकराबाद ब्लाक के वार्ड 40 से निर्दलीय निर्वाचित संजय दिवाकर निवासी जिरौली हीरा सिंह भी घर पर मौजूद नहीं हैं। घर में मौजूद पत्नी सर्वेश, भाई राकेश, मां गंगा देवी आदि ने बताया कि छह जून को अलीगढ़ स्थित डोरी नगर में बहन के घर जाने की कहकर गए थे। वहां दो तीन दिन रुके। फिर वहां से कहीं और जाने की कहकर निकल गए। फोन पर बताया कि घूमने जा रहे। अब पता नहीं कहां हैं। हालांकि फोन पर बात हो जाती है। मगर बीमार पत्नी की देखभाल में दिक्कत आ रही है।
घूमने जाने को तैयार संजू प्रधान सोमना
चंडौस ब्लाक के वार्ड 13 से बसपा के सीट पर निर्वाचित पिंकी देवी पत्नी संजू प्रधान निवासी सोमना अपने घर पर हैं। उन्होंने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि एक-दो दिन में बाहर घूमने जाने का प्लान है।

ये सदस्य घर पर मिले
गंगीरी के वार्ड 44 की रतरोई निवासी राखी यादव, अकराबाद के विजेंद्र यादव, इगलास से रालोद प्रत्याशी राजकुमारी, बंटी चौधरी, सुलेखा चौधरी, अमत ठैनुआं, टप्पल क्षेत्र से सुधीर चौधरी की पत्नी अंजू चौधरी, योगेश प्रधान की पत्नी लक्ष्मी देवी अपने घरों पर ही मिले। भाजपा समर्थित कृष्णपाल लाला अपने प्रतिष्ठान पर मौजूद थे। हां, रालोद के ओमपाल सूर्यवंशी व उनकी पत्नी नीरज अपने घर पर नहीं थे। मगर इतना बताया कि वे किसी रिश्तेदारी में आयोजित समारोह में शामिल होने आए हैं। देर रात तक घर लौट आएंगे।

वार्ड नम्बर 19 से भाजपा समर्थित कृष्णपाल सिंह अपने मेडिकल स्टोर बैठे हुए।

वार्ड नम्बर 19 से भाजपा समर्थित कृष्णपाल सिंह अपने मेडिकल स्टोर बैठे हुए।- फोटो : CITY OFFICE

अंजू चौधरी पत्नी सुधीर चौधरी(पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) अपने घर पर अखबार पढ़ती

अंजू चौधरी पत्नी सुधीर चौधरी(पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) अपने घर पर अखबार पढ़ती- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed