फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The young man who went to complain was locked up in the police station, the victim women were chased away

Aligarh News: शिकायत करने गए युवक को थाने में किया बंद, पीड़ित महिलाओं को खदेड़ा

Thu, 08 Dec 2022 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 08 Dec 2022 08:00 AM IST
सार

लोधा थाने में महिलाएं दबंगों द्वारा उन्हें पीटने की शिकायत करने गईं, तो थाने से महिलाओं को खदेड़ दिया। महिलाओं ने थाने के बाहर प्रदशर्न किया।

विज्ञापन
The young man who went to complain was locked up in the police station, the victim women were chased away
शिकायत करने लोधा थाने पहुंची पीड़ित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंगल में लकड़ी बीनने गईं लोधा थाना क्षेत्र के गांव मोहकमपुर दुनाई निवासी महिलाओं के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की। दबंगों ने लाठी-डंडे से मारकर महिलाओं को घायल कर दिया। मामले की शिकायत करने जब पीड़ित महिलाएं थाने गईं] तो पुलिस ने उनके साथ गए एक युवक को ही पकड़ कर थाने में बंद कर दिया। घायलों को इलाज के लिए भेजने की जगह पुलिस ने सभी को थाने से खदेड़ दिया। इससे आक्रोशित महिलाओं ने थाने के बाहर हंगामा किया।

विज्ञापन


मोहकमपुर दुनाई निवासी श्रीकृष्ण की पत्नी अनार देवी, हरीशंकर की पत्नी नीरज देवी, कन्हैया की पत्नी नीलम देवी, जगदीश की पत्नी रामश्रीदेवी, विजय की पत्नी राधा देवी, लालराम की पत्नी राजो देवी व फत्ते की पत्नी मीना देवी बुधवार की सुबह खाना बनाने के लिए लकड़ी बीनने जंगल में गईं थीं। इसी दौरान आठ-दस युवक आ धमके और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से महिलाओं को जमकर पीटा। महिलाओं की चीख सुनकर जब परिजन पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पीआरवी पुलिसकर्मी पहुंचे और थाने में शिकायत करने की कह कर चले गए। जब पीड़ित पक्ष शिकायत दर्ज कराने थाने गए तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय एक युवक को ही थाने में बंद कर दिया। पीड़ित महिलाओं को थाने से खदेड़ दिया। पुलिस ने घायल महिलाओं को इलाज के लिए भेजना तो दूर, उल्टा उन्हें थाने से खदेड़ दिया। इससे आक्रोशित महिलाओं ने थाने के बाहर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों का कहना है कि एक महिला कांस्टेबल ने तहरीर लिखवाकर रख ली और बिना इलाज कराए थाने से भगा दिया। परिजनों का कहना है कि एसएसपी से मिलकर लोधा पुलिस की शिकायत करेंगे। इस मामले में थाना प्रभारी आदित्य कुमार का कहना है कि गोशाला की रखवाली वाले लड़कों से लकड़ी काटने को लेकर मारपीट हुई थी। दोनों में किसी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed