{"_id":"66a2ef7459ac8d5b5301fc25","slug":"the-young-man-who-set-himself-on-fire-in-his-in-laws-house-died-aligarh-news-c-2-1-ali1005-443366-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ससुराल में खुद को आग लगाने वाले युवक की हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ससुराल में खुद को आग लगाने वाले युवक की हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Fri, 26 Jul 2024 06:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:06 AM IST
सार
पत्नी ससुराल से मायके आ गई थी। शिवकुमार भी ससुराल आ गया था। यहां शिवकुमार ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। परिजनों ने ससुराल वालों पर आग लगाने का आरोप लगाया था मगर पुलिस की जांच में यह आरोप गलत पाया गया था।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव चिल्कौरा में ससुराल में खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत हो गई। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव जहानगढ़ निवासी शिवकुमार का विवाह क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव चिल्कौरा निवासी युवती से हुआ था। बीती 11 जुलाई को किसी बात को लेकर दोनों का आपस में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान पत्नी ससुराल से मायके आ गई थी।
विज्ञापन
बीते मंगलवार को शिवकुमार भी ससुराल आ गया था। यहां शिवकुमार ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। परिजनों ने ससुराल वालों पर आग लगाने का आरोप लगाया था मगर पुलिस की जांच में यह आरोप गलत पाया गया था। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। 25 जुलाई को उपचार के दौरान शिवकुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन