{"_id":"621e7ebb98cb4e7b7c76f9ea","slug":"the-young-man-was-shot-after-an-altercation-over-a-dance-on-the-dj-iglass-news-ali2862168132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : डीजे पर डांस को लेकर कहासुनी के बाद युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : डीजे पर डांस को लेकर कहासुनी के बाद युवक को गोली मारी
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक।
- फोटो : IGLASS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव नगला सीताराम निवासी युवक को गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
सोमवार को गांव के बाहर मुरसान तिराहे पर भोलेनाथ का संकीर्तन चल रहा था।
यहां पर गंगाधर पुत्र कालीचरन और दीवान पुत्र भगवती प्रसाद डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। गंगाधर ने दीवान को गोली मार दी। गोली दीवान के पेट लगी। फायरिंग के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। गंगाधर घटनास्थल से फरार हो गया। दीवान के भाई महेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गंगाधर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल दीवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। कोतवाल ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी व उसके परिजन गांव से फरार हो गए हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पहले भी आरोपी तथा उसके परिजन उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। इस मामले में गांव के लोगों ने फैसला करा दिया था। आरोपी उस घटना के बाद से रंजिश मानकर चल रहा है।