फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth dies in road accident, mourning in the family

Aligarh News: शादी के शगुन की चिट्ठी देने आए साले को छोड़कर लौट रहा था युवक, हादसे में मौत

Sat, 15 Feb 2025 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 15 Feb 2025 01:47 AM IST
सार

कन्हैया अपने होने वाले साले यश को बाइक से खैर तक छोड़ने गए थे। वहां से वह अपने गांव लौट रहे थे। भानेरा पुलिया के तीव्र मोड़ पर पीछे से आए ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Youth dies in road accident, mourning in the family
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

24 फरवरी को शादी होनी थी। होने वाले ससुरालीजन शादी के शगुन की पीली चिट्ठी देने आए थे। होने वाले साले को खैर में छोड़कर बाइक से घर लौटते समय युवक को पीछे से ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। चार बहनों के बीच इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता सहित बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन


यह हादसा 14 फरवरी की शाम करीब पांच बजे टैटीगांव रोड में भानेरा पुलिया पर हुआ। कन्हैया गौतम (21) पुत्र मक्खनलाल गौतम निवासी नगला बिरखू की 24 फरवरी को जट्टारी क्षेत्र के गांव फाजलपुर निवासी हिमांशी के साथ शादी होनी थी। 14 फरवरी की दोपहर ससुराल वाले शगुन की पीली चिट्ठी लेकर उनके घर आए थे। यहां से ससुराल पक्ष के अन्य लोग तो कार से लौट गए। कन्हैया अपने होने वाले साले यश को बाइक से खैर तक छोड़ने गए थे। वहां से वह अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


भानेरा पुलिया के तीव्र मोड़ पर पीछे से आए ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ऑटो भी अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में खेत में पलट गया। हालांकि उसके चालक को मामूली चोट ही आई। हादसा होते ही राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के जरिये घायल कन्हैया गौतम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर परिजन भी रोते-बिलखते हुए सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनकी तीन बहनों की शादी हो चुकी थी। कन्हैया के बाद एक छोटी बहन और है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed