{"_id":"6987a6aa319603d1e5052192","slug":"the-young-man-was-dragged-from-the-shop-beaten-and-kidnapped-aligarh-news-c-2-1-ali1010-904415-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दुकान से खींचकर युवक को पीटा, अपहरण कर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दुकान से खींचकर युवक को पीटा, अपहरण कर ले गए
Sun, 08 Feb 2026 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
शनिवार की सुबह करीब दस बजे गांव अरनी के चौराहे पर बाल कटवाने पहुंचे सचिन को गांव के दो युवकों ने दुकान से खींचकर बुरी तरह से पीटा। इसके बाद हत्या करने के इरादे से जबरन बाइक पर बिठाकर ले गए। घटना के बाद से खोजबीन में जुटी पुलिस ने रात करीब साढ़े आठ बजे गोरई मोड़ गोंडा से अपहृत के साथ ही एक आरोपी को पकड़ लिया।
गांव निवासी रंजना देवी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा सचिन अरनी चौराहा स्थित एक दुकान पर बाल कटवाने गया था। वहां पर पहुंचे गांव निवासी हेमू और विनोद ने उसे बुरी तरह से पीटा। इसके बाद जबरन अपनी बाइक पर अपहरण कर ले गए हैं। उन्होंने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका भी जताई।
मामले की खबर लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही पुलिस की टीमें चारों ओर अपहृत सचिन की तलाश में जुट गईं।पता न चलने पर देर शाम हेमू के पिता को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे गोरई मोड़ गोंडा से सचिन के साथ हेमू को भी पुलिस ने पकड़ लिया। साथ ही घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के अनुसार 27 अक्तूबर को हेमू ने अपनी बहन को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही दोनों परिवारों के बीच मतभेद चल रहा था। शनिवार को हेमू और विनोद ने जान से मारने की नीयत से सचिन को पहले पीटा, फिर अगवा कर ले गए। रास्ते में भी बाइक रोक-रोककर आरोपियों ने अपहृत की पिटाई की।
अपहृत की मां रंजना देवी की तहरीर पर पिटाई, अपहरण आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरा आरोपी विनोद फरार है, उसकी तलाश के लिए भी टीम गठित की गई है। जल्द ही उसे भी पकड़ा जाएगा। -वरुण कुमार सिंह, सीओ।