फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young man was beaten, report registered

Aligarh: युवक को पहले चौराहे फिर गेस्ट हाउस में बंद कर पीटा, नामजद समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 25 Aug 2024 04:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2024 04:59 AM IST
सार

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने बाइक हटाने को कहा तो इसी बात पर आरोपी उत्तेजित होकर जातिसूचक शब्दों का प्रयास करते हुए गालीगलौज देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने फोन करके अपने आठ दस अन्य साथियों को बुला लिया। सभी ने उसे पीटा।

विज्ञापन
young man was beaten, report registered
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पनैठी स्थित सीओ बरला कार्यालय एवं पुलिस चौकी पनैठी के निकट 24 अगस्त की सुबह अनुसूचित जाति के ऑटो चालक की बाइक सवार युवक से कहासुनी हो गई। बाइक सवार युवक ने साथियों के साथ चालक को पहले चौराहे और उसके बाद गेस्ट हाउस में बंद कर पीटा। परिजनों ने पुलिस की मदद से करीब दो घंटे बाद उसको मुक्त कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


गांव पनैठी निवासी राजकुमार पुत्र चंद्रपाल जाटव ने बताया है कि 24 अगस्त सुबह नौ बजे वह अपना ऑटो लेकर सवारियों के इंतजार में पनैठी स्थित ओवरब्रिज के नीचे चौराहे पर खड़ा था। इसी दौरान क्षत्रिय समाज का एक युवक बाइक पर आया और उसने बाइक ऑटो से सटाकर खड़ी कर दी। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने बाइक हटाने को कहा तो इसी बात पर आरोपी उत्तेजित होकर जातिसूचक शब्दों का प्रयास करते हुए गालीगलौज देने लगा।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने फोन करके अपने आठ दस अन्य साथियों को बुला लिया। सभी ने उसे पीटा। फिर उसी के ऑटो में डालकर ले गए और एक गेस्ट में बंद कर दिया। वहां भी पीटा। एक ने ऑटो चालक के परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन गांव के लोगों के साथ पनैठी चौकी पहुंचे। पुलिस ने गेस्ट हाउस पर पहुंच कर ऑटो चालक को वहां से साथ लिया और उपचार कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि चालक की तहरीर पर एक नामजद पुष्पेंद्र समेत आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed