फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The wife Of the inspector hanged

बीमारी से तंग आकर दरोगा की पत्नी ने लगाई फांसी

Tue, 08 Oct 2019 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
The wife Of the inspector hanged
फाइल फोटो . सुशीला देवी। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के दुर्गापुरी मोहल्ला की में परिवार सहित रहने वाली एक दरोगा की पत्नी ने सोमवार को बीमारी से तंग आकर फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मगर, परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

मेरठ शहर की सदर चौकी में बतौर इंचार्ज तैनात दरोगा नंदकिशोर का परिवार गांधी पार्क की नौरंगाबाद चौकी क्षेत्र के दुर्गापुरी मोहल्ले में रहता है। सोमवार को घर में पत्नी सुशीला देवी सहित दो बेटी और एक बेटा था। नंदकिशोर भी छुट्टी पर आए थे। मगर, रिश्तेदारी में हुई एक व्यक्ति की मौत पर वह शव यात्रा में शामिल होने चले गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद करीब सुबह 10 बजे सुशीला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पंखे पर साड़ी का फंदा लगाकर उस पर झूल गई। घर में मौजूद बच्चों ने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर उन्होंने पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार को बुला लिया। रिश्तेदार ने खिड़की से झांककर देखा तो सुशीला का शव फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पति नंदकिशोर भी आ गया। इधर, पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। नंदकिशोर के मुताबिक पत्नी दो साल से पेट और शुगर की बीमारी से जूझ रही थी। खुर्जा के एक डाक्टर से उनका उपचार चल रहा था। बीमारी के चलते वह तनाव में रहतीं थीं। इंस्पेक्टर गांधी पार्क के अनुसार शव का पोस्टमार्टम परिवार वालों के इंकार करने पर नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed