फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The water level in Yamuna-Ganga increased the concern of the villagers and officers

Aligarh News: यमुना-गंगा में जलस्तर ने ग्रामीणों एवं अफसरों की चिंता बढ़ाई

Sun, 20 Aug 2023 12:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 20 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The water level in Yamuna-Ganga increased the concern of the villagers and officers
हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज और नरौरा बैराज से गंगा में छोड़े गए पानी ने अतरौली में गंगा का जलस्तर बढ़ा दिया है। यहां गंगा खतरे के निशान तक आ गई है। ग्रामीणों के साथ ही पीएसी को भी सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन




इधर, टप्पल क्षेत्र में यमुना के तटीय गांवों में बाढ़ चौकियो के जरिए जलस्तर की निगरानी की जा रही है। एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज 1,13,767 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे गंगा का जलस्तर 292.30 मीटर हो गया है, जो खतरे के निशान 1.70 मीटर नीचे है। खतरे का निशान यहां पर 294 मीटर पर है। इसी तरह नरौरा बैराज से 3,11,9 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसलिए नरौरा के आसपास गंगा का जलस्तर 178.765 मीटर के करीब है।
विज्ञापन




यमुना में ओखला बैराज से करीब 200.600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे यमुना का जलस्तर भी में खतरे के निशान तक पहुंच रहा है। एडीएम ने बताया कि अतरौली क्षेत्र में गंगा किनारे वाले गांवों के अलावा साथ ही टप्पल क्षेत्र के यमुना किनारे वाले गांवों में ग्रामीणों को सतर्क करते हुए पूरे हालात पर नजर रखी जा रही है। यमुना में बाढ़ के चलते खेतों एवं आम रास्तों पर पानी भरा होने एवं सड़क मार्ग के टूट जाने से अभी तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। गंगा एवं यमुना में जलस्तर पर बाढ़ चौकियों के जरिए निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed