फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The wall of the house fell in Pala

पला साहिबाबाद में गिरी मकान की दीवार

Thu, 22 Sep 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:48 AM IST
सार

बारिश के चलते महानगर में नुकसान के परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं।नलकूप पर एकत्रित होकर महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और जाम लगाने को तैयार हो गईं।हालांकि सूचनाओं पर टीमों ने पहुंचकर आपूर्ति को दुरुस्त किया।

विज्ञापन
The wall of the house fell in Pala
पला सहिबाबाद पोखर में गिरी घर की दीवार। - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

बारिश के चलते महानगर में नुकसान के परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं। सासनी गेट के पला साहिबाबाद इलाके में जलभराव के चलते एक मजदूर के मकान की पिछली दीवार बुधवार सुबह सुबह गिर गई। जिससे परिवार में अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। हालांकि परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं पहुंची। घर जरूर बेकार हो गया।
विज्ञापन

पला साहिबाबाद निवासी मजदूर केशव मजदूरी करते हैं। घर में दो छोटे भाई, दोनों की पत्नी, मां व बच्चों के साथ रहते हैं। मेहनत की कमाई से बनाए मकान की पिछली दीवार जल जमाव के चलते बुधवार सुबह सात बजे उस समय गिर गई, जब घर के सभी सदस्य जगकर दिनचर्या शुरू कर रहे थे। हालांकि किसी के चोट नहीं आई। अचानक दीवार गिरने से मकान पीछे से पूरा खुल गया और घरेलू सामान का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

एडीए सासनी गेट में पेयजल संकट, हंगामा
अलीगढ़। सासनी गेट क्षेत्र की एडीए विकास नगर कालोनी में पिछले तीन दिन से पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने बुधवार सुबह सुबह हंगामा कर दिया। नलकूप पर एकत्रित होकर महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और जाम लगाने को तैयार हो गईं। हालांकि इलाके की सामाजिक कार्यकर्ता गौरी पाठक ने समझाकर उन्हें शांत किया और नगर निगम अधिकारियों को खबर दी। तब वहां नलकूप दुरुस्त करने कर्मचारी आए। गौरी पाठक के अनुसार तीन दिन पहले नलकूप में खराबी आई थी, जिसकी वजह से पेयजल संकट बना हुआ था। हालांकि पहले ही दिन शिकायत कर दी गई थी। मगर बारिश के चलते टीम उसे सही करने नहीं आई। इसी के चलते बुधवार सुबह सुबह महिलाएं एकत्रित होकर नलकूप पर पहुंच गईं। हंगामे की खबर पर जब नगर निगम से टीम पहुंची और उसे दुरुस्त किया गया। तब जाकर महिलाएं वहां से हटीं। इस दौरान तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन ब्रेकडाउन से बिजली संकट
अलीगढ़। बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी लड़खड़ाई हुई है। बुधवार को भी शहर के कई इलाकों में बारिश व जलभराव के चलते ब्रेकडाउन की शिकायतें मिलीं और बिजली संकट रहा। हालांकि सूचनाओं पर टीमों ने पहुंचकर आपूर्ति को दुरुस्त किया। मगर इस दौरान कुछ जगहों पर आपूर्ति घंटों तक न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed