फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The VRS Champions and Prashant Riders teams won

Aligarh News: वीआरएस चैंपियंस और प्रशांत राइडर्स की टीमें जीतीं

Mon, 27 Jul 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The VRS Champions and Prashant Riders teams won
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि। संवाद
महुआखेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर अमर उजाला प्रीमियर लीग सीजन-2 में वीआरएस चैंपियंस और प्रशांत राइडर्स की जीत मिली। पहले मैच में वीआरएस ने सांगवान फाल्कंस जबकि दूसरे मैच में प्रशांत राइडर्स ने एसकेबी रॉयल्स को हराया।
विज्ञापन



रविवार को वीआरएस चैंपियंस ने 19.5 ओवर में 172 रन बनाए। कैफ रहमान ने 45 रन, अभि ठाकुर ने 30 रन और कप्तान फरदीन रहमान ने 16 गेंदों में 27 रन की तेज पारी खेली। सांगवान फाल्कंस के विभांशु कुमार और हिमांशु बघेल ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन


सांगवान फाल्कंस की टीम 18 ओवर में 156 रन पर सिमट गई। विभांशु कुमार ने 43 रन और मुजीब मीना ने 38 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। वीआरएस के फरदीन रहमान और तनमय गुप्ता ने दो-दो विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में प्रशांत राइडर्स टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जैब रहमान ने 31 गेंदों पर 70 रन, साहिल खान ने 17 गेंदों में 53 रन, सचिन कुमार ने 24 गेंदों में 53 रन और कप्तान मयंक अजय सक्सेना ने 28 रनों का योगदान दिया। एसकेबी रॉयल्स के अंकित यादव ने चार और तरुण चौधरी ने दो विकेट चटकाए।


254 रन के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसकेबी रॉयल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 181 रन ही बना सकी। हृदेश सरस्वत ने 61 रन और तरुण उपाध्याय ने 33 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम हार नहीं टाल सकी। पदेवराज चौधरी ने तीन विकेट, जबकि नितिन और ललित यादव ने दो-दो विकेट लेकर टीम की शानदार जीत तय की।



- अमर उजाला प्रीमियर लीग में शानदार मैच हो रहे हैं। खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
- पुष्कर राठौर, एवीपी फाल्कंस
- अमर उजाला ने खिलाड़ियों को मंच दिया है। इससे बेहतर खिलाड़ी निकलेंगे और शहर का नाम रोशन करेंगे।
- डॉ. संजय भार्गव, वरुण सुपरकिंग्स


आज का मैच
पहला मैच विजडम वॉरियर्स बनाम शिव दा रुद्रा - सुबह सात बजे
दूसरा मैच : ला शेफ हर्ष उद्यान किंग्स बनाम एवीपी फाल्कंस - दोपहर एक बजे

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि। संवाद

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed