फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The villagers created a ruckus outside the Krishnajani

कृष्णांजलि के बाहर ग्रामीणों ने किया हंगामा, बाद में मानी हार

Sat, 26 Oct 2019 01:19 AM IST
राजेश सिंह ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 26 Oct 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
The villagers created a ruckus outside the Krishnajani
कृष्णांजलि के बाहर ग्रामीणों ने किया हंगामा - फोटो : Dig Vishal
नुमाइश मैदान के कृष्णांजलि सभागार में शुक्रवार को पूर्व निर्णय के अनुसार जब बैंक का सहायता कार्यक्रम (कस्टमर आउटरीच प्रोग्राम) नहीं मिला तो दूरदराज से आए ग्रामीणों ने हंगामा काटा। यहां महिला पुरुषों ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। थक हारकर अंत में ग्रामीण अपने घरों को रवाना हुए। 
विज्ञापन


पूर्व निर्णय के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को बैंक सहायता कार्यक्रम आयोजित होना था। इस कार्यक्रम में लोगों को लोन संबंधी भ्रांतियां दूर की जानी थी। वहीं जिनको लोन लेना है, उनको पूरी प्रक्रिया समझाई जाती। इसके साथ ही लोगों की डिमांड पर लोन देने के साथ-साथ व्यापार संबंधी सलाह भी दी जाती। इसके लिए ग्रामीण अंचल के लोग सुबह नौ बजे से ही नुमाइश ग्राउंड के कृष्णांजलि सभागार पहुंच गए।
विज्ञापन


धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई। जब लोगों को पता चला कि यहां कोई कार्यक्रम ही नहीं है तो लोगों में आक्रोश पनप उठा। गेट पर चस्पा कार्यक्रम स्थगन का आदेश पढ़कर ग्रामीण और आक्रोशित हो गए। जब कोई अधिकारी नहीं मिला तो लोगों ने हंगामा काटा। इतना ही नहीं बैंक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों का कहना था कि अगर कार्यक्रम स्थगित हो गया तो उन्हें जानकारी क्यों नहीं दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफएस ने स्थगित किया है कार्यक्रम
लीड बैंक मैनेजर रवींद्र प्रसाद ने बताया कि डीएफएस (डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंस सर्विस) ने कार्यक्रम को स्थगित किया है। इसकी जानकारी सभी बैंक अधिकारियों और शाखाओं को दे दी गई थी। कार्यक्रम की नई तिथि का निर्णय होने पर विभिन्न माध्यमों से जानकारी दे दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed