{"_id":"6757589c16e7d6d58f015b79","slug":"the-victim-of-fraud-reached-the-collectorate-and-submitted-an-application-to-the-dm-aligarh-news-c-2-ali1007-552822-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ठगी का शिकार बने पीड़ित पहुंचे कलक्ट्रेट, डीएम को दिया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ठगी का शिकार बने पीड़ित पहुंचे कलक्ट्रेट, डीएम को दिया आवेदन
विज्ञापन
ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के बैनरतले सोमवार को धोखाधड़ी के शिकार बने तमाम लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम के समक्ष एक आवेदन दिया। इसमें कहा कि केंद्र सरकार ने चिट फंड कंपनियों से ठगी के शिकार पीड़ितों के लिए एक कानून बनाया था। अधिकारी भी नियुक्त किए गए थे।
ठगी की घटना से पीड़ितों को आवेदन करने के 180 दिन के अंदर पूरी जमा राशि ब्याज समेत मिलने का दावा किया गया था। आरोप लगाया कि पिछले वर्ष ही इस योजना में सैंकडों की संख्या में आवेदन किया था, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रशासन के स्तर से आवेदनों को फीड़ करने में भी लापरवाही बरती जा रही है। इस अवसर पर मुकेश कुमार गुप्ता, प्रेमचंद्र शर्मा, नवनीत गर्ग, गजेंद्र कुमार शर्मा, लाल बहादुर कुलश्रेष्ठ, महेश कुमार, प्रेमपाल सिंह आदि थे। संवाद