फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The trainee aircraft will first be dismantled and then reach the airport

Aligarh News: पहले होगा टुकड़े-टुकड़े, फिर एयरपोर्ट तक पहुंचेगा प्रशिक्षु एयरक्राफ्ट

Tue, 26 May 2026 03:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
The trainee aircraft will first be dismantled and then reach the airport
चंगेरी गांव में खेत में खड़ा प्रशिक्षु एयरक्राफ्ट। - फोटो : samvad
अलीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के कारण जलाली के खेतों में प्रशिक्षु एयरक्राफ्ट की आपात लैंडिंग के मामले को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गंभीरता से लिया है। घटना की विस्तृत जांच के लिए डीजीसीए की टीम ने अलीगढ़ में डेरा डाल दिया है। एयरक्राफ्ट के पुर्जे खोलकर ट्रक से एयरपोर्ट तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन



खेतों में उतरे इस एयरक्राफ्ट को दोबारा उड़ाकर ले जाना संभव नहीं है। इसलिए अब इसे सड़क मार्ग से एयरपोर्ट ले जाने की तैयारी की जा रही है। ऑस्ट्रियाई कंपनी के इस एयरक्राफ्ट के पंखों और अन्य हिस्सों को अलग-अलग (टुकड़ों में) खोलकर ट्रक में लादा जाएगा। फिलहाल डीजीसीए की टीम स्थानीय तकनीकी स्टाफ के साथ मिलकर एयरक्राफ्ट को शिफ्ट करने के काम में जुटी हुई है।
विज्ञापन




एयरक्राफ्ट देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, सेल्फी का दौर जारी
जिस मूंग के खेत में प्रशिक्षु एयरक्राफ्ट ने आपात लैंडिंग की थी, वहां दूसरे दिन भी कौतूहल का माहौल रहा। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों का तांता एयरक्राफ्ट को देखने के लिए लगा रहा। इस दौरान ग्रामीण सेल्फी लेते और वीडियो बनाते नजर आए। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान
डीजीसीए की टीम अलीगढ़ पहुंच चुकी है और पूरी घटना की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के तहत पायलट के बयानों को दर्ज करने से लेकर एयरक्राफ्ट की तकनीकी स्थिति और खराबी के कारणों का बारीकी से आकलन किया जाएगा।

- सत्यव्रत सारस्वत, निदेशक, अलीगढ़ एयरपोर्ट




18 अप्रैल को रनवे की सेंट्रल लाइन से भटका था विमान


अलीगढ़। गौरतलब है कि पिछले 45 दिनों के भीतर पायनियर फ्लाइंग कंपनी का कोई एयरक्राफ्ट हादसाग्रस्त होते-होते बचने की यह दूसरी घटना है। बीती 18 अप्रैल को पायनियर फ्लाइंग कंपनी का एक प्रशिक्षु एयरक्राफ्ट लैंडिंग के दौरान रनवे की सेंट्रल लाइन से अचानक भटक गया था। गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए एयरक्राफ्ट पर नियंत्रण पा लिया। कंपनी के एयरक्राफ्ट के साथ लगातार हो रही इन तकनीकी व परिचालन संबंधी गड़बड़ियों ने डीजीसीए की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed