फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The three finally picked Lutkand Prayagraj Express

प्रयागराज एक्सप्रेस में हुए लूटकांड में तीन दबोचे

Wed, 01 Jun 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
The three finally picked Lutkand Prayagraj Express
पकड़े गए लुटेरे - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
जीआरपी ने सोमवार रात स्थानीय रेलवे स्टेशन से तीन लोगाें को गिरफ्तार कर लिया। दबोचे गए लोगाें से पुलिस ने दो चाकू और 32 सौ रुपये बरामद किए। पूछताछ के दौरान दबोचे गए लोगों ने प्रयागराज एक्सप्रेस में लूटपाट करने की घटना स्वीकारते हुए अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जीआरपी अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि सूचना के आधार पर एसएसआई अब्दुल कादीर, एसआई सत्यप्रकाश और सर्वेंद्र सिंह की टीम ने प्लेटफार्म नंबर 3/4 पर तीन लोगों को दबोच लिया। दबोचे गए लोगों ने अपने नाम राजेश कुमार निवासी रामस्नेही नगर पीएसी के पास क्वार्सी, अरविंद सिंह सेठी निवासी नगला मानसिंह गांधीपार्क और राजू उर्फ राजवीर निवासी गांव बाधनू सासनी (हाथरस) बताया। तलाशी के दौरान दबोचे गए लोगों के पास से दो चाकू और 32 सौ रुपये बरामद हुए। बकौल इंस्पेक्टर जीआरपी पूछताछ के दौरान दबोचे गए लोगों ने स्वीकार की प्रयागराज एक्सप्रेस में उन्होंने अपने तीन साथियों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि प्रयागराज एक्सप्रेस के जनरल कोच में शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन से बदमाशों सवार हो गए, जिन्होंने नेताजी सुभाष मोहल्ला सोनिया विहार, दिल्ली निवासी भगवान स्वरूप, सहकर्मी सुरेंद्र नाथ आदि लोगों से रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर यात्रियों के साथ बदमाशों ने मारपीट भी की थी। पीड़ितों की रिपोर्ट जब गाजियाबाद जीआरपी ने दर्ज नहीं कि तो किसी यात्री ने रेल मंत्री के ट्यूटर पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद गाजियाबाद और अलीगढ़ की पुलिस सक्रिय हो गई और पीड़ित से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed