फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   thief took away woman jewelery by giving her a lift

Aligarh News: पहले दी लिफ्ट, फिर उतरवाए जेवर, सुंघाकर किया बेहोश, गहने लेकर टप्पेबाज हुए रफूचक्कर

Mon, 26 Feb 2024 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 26 Feb 2024 01:38 AM IST
सार

महिला गौमत चौराहे के पास खड़ी थीं। कार सवार चार युवकों ने उन्हें लिफ्ट दी। इसके बाद सोफा चौकी से उनसे सोने की चेन, अंगूठी आदि जेवर उतरवा लिए। फिर कुछ सुंघाने से वह बेहोश हो गईं। इसके बाद कुछ दूर जाकर कार की चेकिंग होने की बात कहते हुए उन्हें नीचे उतार दिया। वह सड़क किनारे पड़ी रहीं।

विज्ञापन
thief took away woman jewelery by giving her a lift
जेवर ले उड़े टप्पेबाज - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

खैर के गौमत चौराहे पर फरीदाबाद निवासी एक महिला को कार सवार टप्पेबाजों ने लिफ्ट देकर कार में बिठा लिया। इसके बाद महिला के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए।

विज्ञापन


फरीदाबाद की एसजीएम नगर काॅलोनी निवासी मुन्नी देवी पत्नी कुंवरपाल के अनुसार 19 फरवरी को वह मऊ गांव में अपनी बहन से मिलकर वापस जाने के लिए गौमत चौराहे के पास खड़ी थीं। कार सवार चार युवकों ने लिफ्ट देकर उन्हें कार में बिठा लिया। इसके बाद सोफा चौकी से उनसे सोने की चेन, अंगूठी आदि जेवर उतरवा लिए।
विज्ञापन


फिर कुछ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गईं। इसके बाद कुछ दूर जाकर कार की चेकिंग होने की बात कहते हुए उन्हें नीचे उतार दिया। वह सड़क किनारे पड़ी रहीं। होश में आने पर देखा कि उनके जेवर लेकर टप्पेबाज जा चुके थे। पीड़िता की तहरीर पर क्राइम इंस्पेक्टर अनुज कुमार शर्मा ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed