फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The team who went to vacate 1000 bighas of land returned from sunshine

Aligarh News: 1000 बीघा जमीन खाली कराने गई राजस्व विभाग टीम, धूप सेंककर लौट आई

Tue, 19 Dec 2023 12:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 19 Dec 2023 12:28 AM IST
सार

राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ वराकंला में पहुंची। नायब तहसीलदार नक्शा व खसरा से जमीन की पैमाइश करने के लिए तैयार थे, लेकिन ग्राम प्रधान  मौके पर नहीं पहुंचे। छह घंटे टीम इंतजार करते रहे। कोई कार्रवाई नहीं हो सकी और टीम को लौटना पड़ा।

विज्ञापन
The team who went to vacate 1000 bighas of land returned from sunshine
मौके पर जांच करती राजस्व विभाग की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

अकराबाद की ग्राम पंचायत वराकलां में 1000 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने गई राजस्व विभाग की टीम ग्राम प्रधान का छह घंटे का इंतजार करने के बाद लौट गई। प्रधान न तो खुद आए और न ही मनरेगा के तहत काम भी नहीं होने दिया। इस जमीन पर कई वर्षों से कब्जा है। हटाने के बाद भी बार-बार कब्जा हुआ। राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन की टीम छह घंटे धूप सेंककर वापस चला आया।

विज्ञापन


18 दिसंबर की सुबह 10 बजे राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ वराकंला में पहुंची। जिसमें नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा, कानूनगो महेश गौतम, लेखपाल प्रदीप कुमार, ग्राम सचिव सत्येंद्र सिंह, थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह व महिला पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार नक्शा व खसरा से जमीन की पैमाइश करने के लिए तैयार थे, लेकिन ग्राम प्रधान कृष्णपाल सिंह मौके पर नहीं पहुंचे। छह घंटे टीम इंतजार करते रहे। कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। किसान वेद प्रकाश ने बताया कि कुछ जमीनों का वाद न्यायालय में विचाराधीन है। बुजुर्गों को 30 वर्ष से अधिक हो गए, जमीनों के पट्टे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed