फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The team of the electricity department that went for checking was beaten up.

Aligarh News: चेकिंग के लिए गई बिजली विभाग की टीम को पीटा

Fri, 17 Oct 2025 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The team of the electricity department that went for checking was beaten up.
क्षेत्र के गांव टमोटिया में चेकिंग के लिए गई विद्युत विभाग की टीम को बुधवार को ग्रामीणों ने घेरकर पीट दिया। एसडीओ और जूनियर इंजीनियरों से अभद्रता की गई। गांव में दोबारा आने पर पैरों से चलकर नहीं जाने की धमकी दी गई। टीम को पुलिस की मदद से गांव से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

अवर अभियंता लाल बहादुर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गोरई क्षेत्र के गांव टमोटिया में बुधवार को बिजली विभाग की टीम चेकिंग और राजस्व वसूली के लिए गई थी। टीम में उनके साथ अनिल कुमार अवर अभियंता इगलास, श्रीचन्द जेई विशनपुर उपखण्ड अधिकारी प्रथम इगलास सुरेन्द्र कुमार, उपकेंद्र के लाइन स्टाफ था। रिपोर्ट में कहा गया है कि चेकिंग के दौरान गांव के माखन के परिसर पर चेकिंग के दौरान टीम को घेर लिया, जिनमें माखन, अमित ,दिनेश,अनिल सुशील, व अन्य 20ृ- 25 अज्ञात लोग शामिल थे, जिन्होंने विद्युत कर्मी उदयवीर, लाइनमैन, हरेंद्र और अजय गाली-गलौज करते हुए पीटकर घायल कर दिया। उपखण्ड अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की व अभद्रता की गई।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि तीनों अवर अभियंताओं के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि इस गांव में आज के बाद आए तो इतना मारेंगे कि पैरों से चलकर वापस नहीं जा पाओगे कानूनी कार्यवाही की तो जान से मार देंगे। ग्रामीणों की भीड़ में फंसे जेई लाल बहादुर ने किसी तरह से 112 पर कॉल किया, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग की टीम को गांव से बाहर निकालकर ले गई। इस संबंध में थाना प्रभारी चरन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्युत विभाग की टीम गांव में चेकिंग और राजस्व वसूली के लिए गई थी, जहां उनके साथ घटना हुई। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, अब पुलिस को दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करनी चाहिए। पंकज अग्रवाल, मुख्य अभियंता विद्युत विभाग

बिजली विभाग की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों के खिलाफ जांचकर कार्रवाई की जाएगी। महेश कुमार सीओ इगलास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed