फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The team arrived for the first time, JN Medical College may get A grade

Aligarh News: पहली बार आई टीम, जेएन मेडिकल कॉलेज को मिल सकता है ए ग्रेड

Tue, 31 Mar 2026 03:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
The team arrived for the first time, JN Medical College may get A grade
जेएन मेडिकल कॉलेज। - फोटो : samvad
जेएन मेडिकल कॉलेज में पहली बार पहुंचे एनएबीएच (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर) के निरीक्षण के बाद संस्थान को ए ग्रेड मान्यता मिलने की उम्मीदें तेज हो गई हैं। टीम ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक माना, हालांकि कुछ कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


आसान शब्दों में कहें तो यह गुणवत्ता से जुड़ी प्रमाण प्रक्रिया है। इसका मतलब है कि साफ सुथरा अस्पताल, समय पर मरीजों का इलाज सहित कई मानकों पर निरीक्षण किया जाता है। प्रत्येक मानक पास होने के बाद ही ए ग्रेड का प्रमाण मिलता है जिसका फायदा रैंकिंग में उछाल से लेकर अस्पताल की सेवाओं को गुणवत्ता पहचान दिलाने तक है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, एनएबीएच टीम ने ओपीडी, वार्ड, लैब सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ छोटी खामियां सामने आईं, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। प्राचार्य प्रो. अंजुम परवेज ने बताया कि टीम कॉलेज की सुविधाओं से संतुष्ट नजर आई। बताई गई कमियों को शीघ्र ही दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मान्यता मिलने से न केवल मेडिकल कॉलेज की रैंकिंग में सुधार होगा, बल्कि मरीजों को भी बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनएबीएच मान्यता क्यों खास

. इलाज में त्रुटियों की संभावना कम

मरीजों की सुरक्षा और अधिकारों पर विशेष फोकस
प्रशिक्षित डॉक्टर व स्टाफ की उपलब्धता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed