फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The teacher who received the notice was in the proctorial team

नोटिस पाने वाला शिक्षक था प्रॉक्टोरियल टीम में

Sun, 23 Oct 2022 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The teacher who received the notice was in the proctorial team
एएमयू के बाब-ए-सैयद पर वर्ष 2019 में सीएए, एनआरसी के विरोध में चले धरने में भाषण देने के आरोप में जिस शिक्षक को नोटिस दिया गया है, उस वक्त वह प्रो. अफीफुल्ला की प्रॉक्टोरियल टीम का हिस्सा थे। उधर, शिक्षक संघ चुनाव में सचिव पद का चुनाव लड़ने वाले डॉ. औबेद ए सिद्दीकी के जेएन मेडिकल कॉलेज के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग से सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं।
विज्ञापन

एएमयू प्रशासन ने सीएए, एनआरसी के विरोध में चले धरने में कई शिक्षकों की भागीदारी की शिकायत पर प्रो. आफताब आलम, डॉ. अशरफ मतीन, प्रो. मुहीब उल हक और डॉ. मुसव्विर को नोटिस दिया है। इन शिक्षकों को नोटिस मिलने के बाद अन्य शिक्षकों में रोष है, लेकिन वह खुलकर नहीं बोल पा रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. अशरफ मतीन ने बताया कि शायद शिकायत करने वाले या नोटिस देने वाले यह भूल गया कि जिस धरने में कई बार भाषण देने का जिक्र किया गया है, वह उस वक्त एएमयू के प्रॉक्टोरियल टीम के हिस्सा थे, जो खुद धरने को खत्म कराने की कवायद कर रहे थे। इसका साफ मतलब है कि किसी भी तरह से शिक्षक संघ चुनाव को टाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है। उधर, शिक्षक संघ के सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहे डॉ. ओबैद ए सिद्दीकी ने बताया कि उनका शोषण करने के इरादे से एनेस्थिसियोलॉजी विभाग से 10 दिन के सीसीटीवी फुटेज हासिल किए गए हैं, ताकि वह जान सकें कि उनसे मिलने कौन-कौन आए थे। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। शिक्षक संघ चुनाव में शामिल न होने का दबाव बनाया जा रहा है। वह ऐसे धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed