फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The sword of junk policy hanging on 1.9 lakh vehicles of the district

जिले के 1.9 लाख वाहनों पर लटकी कबाड़ नीति की तलवार 

Sun, 15 Aug 2021 01:49 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 15 Aug 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
The sword of junk policy hanging on 1.9 lakh vehicles of the district
Mahindra Armored Light Specialist Vehicle - फोटो : mahindra armored
एक फरवरी को पेश किए 2021-22 के आम बजट में नई कबाड़ नीति की घोषणा होने के बाद बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नीति को लागू करने का फरमान सुना दिया है। इस नई कबाड़ नीति से जिले के 109270 वाहन स्वामियों के मन में हलचल पैदा हो गई है। यह सभी वाहन अपनी मियाद पूरी कर चुके हैं। अब इनको पुन: रजिस्ट्रेशन के लिए कड़े नियमों वाले फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। अगर, फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए तो इनको कबाड़ घोषित करते हुए सड़कों से हटा दिया जाएगा। फिटनेस टेस्ट में वाहन के इंजन से लेकर बॉडी तक चेक होगी। अगर, थोड़ी भी कमी पाई गई तो वाहनों को कबाड़ घोषित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन



परिवहन विभाग के अधिकारी सरकारी गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल सामान्य फिटनेस नियम के तहत ही वाहनों की फिटनेस की जा रही है। पुराने वाहनों के स्वामी जानकारी लेने के लिए परिवहन विभाग के चक्कर काट रहे हैं। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इतना साफ किया था कि 20 साल से अधिक निजी व 15 वर्ष से अधिक पुराने व्यावसायिक वाहनों को कंपनी में जमा कर नया वाहन खरीदने पर पांच फीसदी की रियायत मिलेगी।
विज्ञापन



मगर, वाहन स्वामी अभी भी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि इस पांच फीसदी रियायत का आंकलन किस आधार पर होगा। अगर, कोई अपने वाहन का पंजीकरण आगे बढ़ाना चाहता है तो उसे ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर से किस प्रकार प्रमाणपत्र मिलेगा। कितना ग्रीन टैक्स लिया जाएगा, अन्य करों में क्या इजाफा या कटौती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि इस नीति के तहत 20 साल पुराने निजी व 15 साल पुराने व्यावसायिक वाहनों आ रहे हैं। जिले में 101998 वाहन निजी 20 साल पुराने हैं। वहीं, 7272 वाहन व्यावसायिक हैं, जो कि 15 वर्ष से अधिक पुराने हैं। आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने बताया कि बजट में नई कबाड़ नीति की स्पष्ट गाइडलाइन आने का इंतजार है। गाइड लाइन आने के बाद वाहन स्वामियों को इसके विषय में सूचना सार्वजनिक की जाएगी।

जिले में 20 साल पुराने निजी वाहन
मोपेड 13117
मोटर साइकिल 67811
कार 5148
ट्रैक्टर 15922

जिले में 15 साल पुराने व्यावसायिक वाहन
ट्रक 5052
बस 1044
तीन पहिया वाहन 1089
ट्रैक्टर 50
एंबुलेंस 16
ट्रेलर 4
मैक्सी कैब 4
कैश वैन 4
क्रेन 4
मोटर कैब 28
अन्य वाहन 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed