{"_id":"630526c3bfe7eb7ee445487e","slug":"the-station-is-of-a-class-but-aligarh-is-longing-for-a-new-train-city-office-news-ali2987585147","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन ए श्रेणी का...लेकिन नई ट्रेन के लिए तरस रहा अलीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन ए श्रेणी का...लेकिन नई ट्रेन के लिए तरस रहा अलीगढ़
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर ताला व तालीम के लिए विश्व विख्यात अलीगढ़ हैं। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन को ए श्रेणी का तमगा मिला हुआ है। इसके बावजूद 110 से 160 किलोमीटर की रफ्तार से राजधानी, वंदे भारत समेत तमाम वीआईपी ट्रेनें बिना ठहराव के यहां से गुजर जाती हैं, जबकि राजधानी, कानपुर-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-वाराणसी शिवगंगा एक्सप्रेस, आदि ट्रेनों के ठहराव की मांग लंबे समय से चली आ रही है। इसके अलावा, यहां से ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों को छोड़ दिया जाए तो कोई भी एक्सप्रेस/सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन नहीं होता है।
रेल मुसाफिरों को रेल मंत्रालय से काफी उम्मीदें हैं। ट्रेनों की स्पीड के अलावा नई ट्रेनों की संख्या पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं। दैनिक यात्री एवं स्थानीय नागरिक अलीगढ़ में वंदे भारत, सुपरफास्ट राजधानी कानपुर- दिल्ली स्वर्ण शताब्दी, दूरंतो एक्सप्रेस के ठहराव के साथ ही अलीगढ़-गाजियाबाद के बीच इंटर सिटी के संचालन की मांगें करते रहे हैं, लेकिन रेलवे की उपेक्षा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उचित पैरवी न होने से किसी नई ट्रेन का अलीगढ़ में ठहराव नहीं हो सका है। हालांकि सांसद सतीश गौतम रेल मंत्रालय में स्टेशन पर कुछ नई ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर ठोस पैरवी करने में जुटे हैं।
दक्षिण भारत के लिए चले ट्रेन
अलीगढ़ के ताला उद्योग की दक्षिण भारत में पिछले कई सालों से चमक है। यहां से औसतन करीब 30 लाख रुपये का रोजाना कारोबार होता है। रेल मंत्रालय दिल्ली पूर्वोत्तर के लिए ट्रेनों की कनेक्टिविटी पर जोर दे रहा है। ऐसे में नई ट्रेनों के संचालन से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और अलीगढ़ को राजस्व का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
ईएमयू में बढ़ें कोच
यहां से दिल्ली व टूंडला तक चलने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों में हर रोज औसतन दस हजार से अधिक दैनिक यात्री सफर करते हैं। मुसाफिरों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, लेकिन ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों में पांच साल पहले जितने कोच थे, उतने आज भी हैं। इन कोचों में शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है।
यात्रियों के बोल
स्टेशन पर यात्रियों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही राजधानी समेत महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव होना चाहिए। - संजय पंडित, सदस्य रेलवे परामर्श समिति
अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाले नौकरीपेशा लोगों की सुविधा के लिए यहां से इंटरसिटी ट्रेन का संचालन होना चाहिए । - अरविंद तिवारी, दैनिक यात्री संघ
अलीगढ़ स्टेशन बेहद महत्वपूर्ण है। यहां कानपुर-दिल्ली स्वर्ण शताब्दी का ठहराव होना चाहिए। इससे यात्रियों को लाभ मिल सकेगा। - कौशल गुप्ता, यात्री
एएमयू के अलावा तालों के लिए अलीगढ़ स्टेशन पर यात्रियों की मांग के अनुरूप कुछ नई ट्रेनों का ठहराव होना चाहिए। - प्रियंका सिंह, रेलवे परामर्श समिति
अलीगढ़ जंक्शन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही यहां दिल्ली-हावड़ा राजधानी, कानपुर-दिल्ली स्वर्ण शताब्दी, विक्रमशिला के ठहराव के साथ ही मुरी एक्सप्रेस के ठहराव का समय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव भेजे गए हैं।
- सतीश गौतम, सांसद