{"_id":"68716d727d8aea76c70726bb","slug":"the-sports-talent-of-the-girl-students-will-be-enhanced-under-one-kgbv-one-game-aligarh-news-c-56-1-hts1002-134384-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एक केजीबीवी एक खेल के तहत निखरेगी छात्राओं की खेल प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एक केजीबीवी एक खेल के तहत निखरेगी छात्राओं की खेल प्रतिभा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक केजीबीवी एक खेल के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं की खेल प्रतिभा को निखारा जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशों के क्रम में विभाग ने भी कमर कस ली है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं को निशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। जिले में संचालित छह केजीबीवी में करीब 500 छात्राएं अध्ययन कर रही हैं। बेसिक शिक्षा विभाग इन छात्राओं को बेहतर शिक्षा व सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। अब इन छात्राओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने डीएम को निर्देश दिए हैं। खेल प्रतिभा में निपुण करने के लिए जिले के दो विद्यालयों को पायलट आधार पर संचालन करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को विशेष प्रशिक्षण शिविर, अभ्यास के लिए अधिकतम तीन माह की अवधि के लिए खेल विशेष के लिए चिन्हित केजीबीवी में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके बाद छात्राओं को उनके मूल केजीबीवी में वापस भेज दिया जाएगा। प्रभारी बीएसए शशिबाला का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन किया जाएगा।