फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The son, not the father could, he would do your

जो बेटा, बाप का न हो सका, वो आपका क्या होगा

Thu, 26 Jan 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 26 Jan 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
The son, not the father could, he would do your
The son, not the father could, he would do your - फोटो : Dig Vishal
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जो बेटा अपने बाप का नहीं हो सका, वो आपका क्या होगा। इसलिए उनके बहकावे में न आएं।
विज्ञापन

वे बुधवार रात धौर्रामाफी बाईपास के पास शाहीन गार्डन के सामने बोरे वाले बाबा की पुलिया पर कोल विस के एआईएमआईएम प्रत्याशी परवेज अहमद के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने बसपा-सपा व कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

कहा, सपा ने अपने घोषणा पत्र में 18 फीसदी मुस्लिम आरक्षण की बात कही थी, लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ। नोटबंदी ने गरीबों के मुंह से निवाला छीन लिया। अलीगढ़ हो या मुरादाबाद। सब जगह हालात बद से बदतर हो गए। कारखाने बंद हो गए, लोग बेरोजगार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे के भाषण में गुजरात, मुजफ्फरनगर दंगे समेत कई मामलों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि जल्लीकट्टू के लोगों की ताकत ने संविधान बदलने पर मजबूर कर दिया। इससे मोदी सरकार को भी झटका लगा है। इसलिए आप लोग अपनी ताकत पहचानिए और सियासत को बदलने की कोशिश करें।
इससे ही आपका फायदा होगा। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहम्मद सुहैब ने की। प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, डीएस बिंद्रा ने विचार   व्यक्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed