फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The son himself set the house on fire

Aligarh: ससुराल वालों ने फटकारा, बेटे ने ही घर में रखे कपड़ों में लगा दी आग, जला सामान

Mon, 16 Dec 2024 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 16 Dec 2024 02:11 AM IST
सार

ससुराल वालों ने दामाद को फटकार कर भगा दिया था। इससे वह गुस्से में घर लौटा और कमरे में रखे कपड़ों में आग लगाकर भाग गया। कपड़ों में लगी आग पूरे कमरे में फैल गई।

विज्ञापन
The son himself set the house on fire
आग बुझाने का प्रयास करते फायरकर्मी प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोरावन थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर में एक युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी। इससे घर का काफी कीमती सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


इंद्रा नगर निवासी महरून बेगम पत्नी सरफुद्दीन के अनुसार उनके पांच बेटे हैं। तीन बेटे कारखाने में नौकरी करते हैं। एक बेटा आबिद घर पर रहकर आटा चक्की चलाता है। पांचवें बेटे जावेद को उसकी हरकतों की वजह से उन्होंने संपत्ति से बेदखल कर रखा है।
विज्ञापन


बताते हैं कि दो माह पहले जावेद का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इस पर उसकी पत्नी पास ही स्थित अपने मायके चली गई थी। 15 दिसंबर को जावेद अपनी पत्नी सोनी एवं बेटी फाइजा से मिलने ससुराल गया था। बताते हैं कि ससुराल वालों ने उसे फटकार कर भगा दिया था। इससे वह गुस्से में घर लौटा और कमरे में रखे कपड़ों में आग लगाकर भाग गया। कपड़ों में लगी आग पूरे कमरे में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपटें देखकर उसके भाई आबिद ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। इस पर अग्निशमन कर्मी दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पानी की बौछार कर उन्होंने आग पर काबू पाया। आग से वाशिंग मशीन, फ्रिज, कूलर, अलमारी, बेड, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। देर शाम तक मामले में थाने में तहरीर नहीं पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed