फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The shouts of Jai Shri Ram and Bajrangbali echoed in the procession

Aligarh News: शोभायात्रा में गूंजे जय श्रीराम एवं बजरंगबली के जयकारे

Sat, 08 Apr 2023 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The shouts of Jai Shri Ram and Bajrangbali echoed in the procession
शहर के पक्की सराय स्थित श्री संकट मोचन मंदिर से पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हनुमान जन्मोत्सव पर ढ़ोल- नगाड़े एवं बैंडबाजों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रही थीं। जिससे धार्मिक छठा बिखर रही थी और भक्तजन झूमते हुए जा रहे थे।
विज्ञापन




शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री संकट मोचन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रभु श्रीराम एवं जय बजरंगबली के जयकारे लगते रहे। श्री संकट मोचन मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर निकलने वाली शोभायात्रा को प्रशासन की ओर से सशर्त अनुमति जारी की गई थी। आयोजन में गौरव वाष्र्णेय, मंदिर संचालक पंकज वर्मा, मंदिर पुजारी विशेष शर्मा, सरोज शर्मा, सत्येंद्र पाल सिंह, संयोजक विक्रांत वार्ष्णेय विक्की, उपाध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed