फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   scoundrel in the car ran away with the jewellery

Aligarh News: जेवर लेकर भागे कार सवार बदमाश, पुलिस तलाश रही सीसीटीवी फुटेज

Sun, 25 Aug 2024 05:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2024 05:10 AM IST
सार

महिला एक ईको कार में बैठ गई। चालक ने कहा कि आगे चेकिंग चल रही है, इसलिए जेवर उतार कर बैग में रख कर सीट के नीचे लगा दें। महिला ने जेवर निकाल कर बैग में रख लिए। बैग को गाड़ी में सीट के नीचे रख दिया। चालक ने सीएनजी डलवाने के नाम पर महिला को गाड़ी से नीचे उतार दिया। उसके उतरते ही कार चालक गाड़ी लेकर भाग गया।

विज्ञापन
scoundrel in the car ran away with the jewellery
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीटी रोड पर कस्बा अकराबाद के निकट एक पेट्रोल पंप के पास कार सवार बदमाश एक महिला यात्री से उसका मंगलसूत्र व झुमकी लेकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


थाना विजयगढ़ के गांव नगला बरी निवासी पीड़िता महिला सोमवती पत्नी धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया है कि 24 अगस्त की दोपहर वह अपने मायके गांव मानई से अपनी ससुराल नगला बरी जा रही थी। अकराबाद चौराहे से एक ईको कार में बैठ गई। चालक के साथ तीन अन्य महिलाएं भी बैठी हुई थीं। कुछ दूर चलने के बाद कार चालक ने कहा कि आगे चेकिंग चल रही है, इसलिए जेवर उतार कर बैग में रख कर सीट के नीचे लगा दें।
विज्ञापन


महिला ने जेवर निकाल कर बैग में रख लिए। बैग को गाड़ी में सीट के नीचे रख दिया। तभी चालक ने सीएनजी डलवाने के नाम पर महिला को गाड़ी से नीचे उतार दिया। उसके उतरते ही कार चालक गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed