फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The scanner will check the metal detector in prison

अब जेल में स्कैनर-मेटल डिटेक्टर से होगी जांच

Tue, 31 May 2016 01:21 AM IST
अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा Updated Tue, 31 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
The scanner will check the metal detector in prison
जेल
जेलों के अंदर आपत्तिजनक वस्तुओं के पहुंचने और उनकी मदद से जेलों में बैठकर आपराधिक गतिविधियों के संचालन पर रोक के लिए जेलें अब स्कैनर और मेटल डिटेक्टर से लैस होंगी। कारागार महानिदेशालय ने अलीगढ़ सहित सूबे की 24 जेलों में स्कैनर व   मेटल डिटेक्टर लगवाने का काम शुरू कर दिया है। यहां की जेल में प्लेटफार्म व टिनशेड बनकर तैयार हो गया है। बस मशीन लगाने के लिए इंजीनियर्स का आना बाकी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ सालों से जेलों में बैठकर आपराधिक गतिविधियों के संचालन, जेलों में मोबाइल, अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ-साथ हथियार पहुंचने तक की घटनाएं सामने आई हैं। इसी  पर रोकथाम के लिए कारागार महानिदेशालय स्तर से यह तय हुआ है कि सभी जेलों में  लगेज स्कैनर व मेटल डिटेक्टर लगवाए जाएं। पहले चरण में अलीगढ़ सहित ए ग्रेड 24 जेलों व सेंट्रल जेलों में यह लगेज स्कैनर व मेटल डिटेक्टर लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ जेल में भी काम शुरू हो गया है। वरिष्ठ अधीक्षक कारागार डॉ. वीरेश  राज के अनुसार यहां का काम शुरू हो गया है। मशीन भी पहुंच गई है। बस जल्द ही इंजीनियर्स आकर उसे यहां व्यवस्थित करेंगे और इसके बाद इसकी मदद से सामान की चेकिंग शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed