{"_id":"5a36cbc94f1c1bca678c227b","slug":"the-rumor-of-the-lion-viral-on-the-saucer-gate-overnight-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासनी गेट पर शेर की अफवाह वायरल, रात भर दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सासनी गेट पर शेर की अफवाह वायरल, रात भर दहशत
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल शेर का फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
सावधान, सासनीगेट पर शेर दिखाई दिया है, कृपया सतर्कता बरतें। सोशल मीडिया पर शेर के एक वीडियो के साथ यह संदेश शनिवार देर शाम से लेकर रात तक मोबाइल से मोबाइल चला तो सभी दहशत में आ गए। एक दूसरे को सावधान करने और वीडियो भेजने की मानो होड़ लग गई। पुलिस को भी इत्तिला दे दी गई।
कई लोग सत्यता जानने के लिए 100 नंबर से लेकर अपनी पहचान के सरकारी विभागों के अफसरों व पुलिस को भी फोन मिला डाले। चर्चाओं ने इस कदर जोर पकड़ा कि पुलिस भी सक्रिय हो गई। वन अफसरों को भी सूचना दे दी गई। बताने वाले तो यह भी दावा करते नजर आए कि यह जो वीडियो है, वह सासनी गेट इलाके के आगरा रोड हाईवे बाईपास का है।
इस तरह लोगों ने रात भर दहशत में काटी। हालांकि सुबह होते-होते लोगों को यह जानकारी हुई कि कुछ दिन पहले यह वीडियो सहारनपुर-हरिद्वार हाईवे पर कैमरे में कैद किया गया था। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
यह महज अफवाह है। यह वीडियो कई दिन से चल रहा है जो सहारनपुर हरिद्वार हाईवे का बताया जा रहा है। यहां भी अफवाह फैली थी, मगर जिन लोगों ने सूचना दी, उन्हें समझा दिया गया। वीडियो में जो इलाका दर्शाया जा रहा है उसकी लोकेशन भी हाईवे बाईपास से नहीं मिलती। वीडियो वायरल करने वाले की जांच कराई जाएगी।
- संजीव दुबे, एसओ मडराक
हमें सासनीगेट अथवा जनपद के किसी भी इलाके में शेर आने की कोई सूचना नहीं मिली है। यह महज अफवाह है और किसी शरारती तत्व की करतूत प्रतीत होती है। इस वजह से कोई अलर्ट घोषित नहीं किया गया है। - श्रीधर त्रिपाठी, प्रभागीय वन निदेशक