फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Notices issued to AMU and Dhanipur Mandi over negligence in waste management

Aligarh News: कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर एएमयू और धनीपुर मंडी को नोटिस

Tue, 29 Sep 2026 02:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to AMU and Dhanipur Mandi over negligence in waste management
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का गेट।
कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर नगर निगम ने सोमवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और धनीपुर मंडी समिति को नोटिस जारी किया है। दोनों संस्थानों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं करने पर निगम उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा मुकदमा दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि दोनों संस्थाओं को पूर्व में भी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में पत्राचार कर आवश्यक जानकारी और कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद नियमों के अनुपालन की स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर यह कदम उठाया गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत प्रतिदिन 100 किलोग्राम से अधिक कचरा उत्पन्न करने वाले, 20 हजार वर्ग मीटर या इससे अधिक निर्मित क्षेत्रफल वाले अथवा प्रतिदिन 40 हजार लीटर या इससे अधिक पानी का उपभोग करने वाले संस्थान बल्क वेस्ट जनरेटर्स की श्रेणी में आते हैं। ऐसे संस्थानों को अपने परिसर में उत्पन्न कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के मुताबिक, जवाब संतोषजनक नहीं मिलने और नियमों का अनुपालन नहीं होने पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम अन्य बड़े संस्थानों, होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज होम में भी कचरा प्रबंधन की व्यवस्था की जांच कर कार्रवाई करेगा। प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि शहर की स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़े नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बल्क वेस्ट जनरेटर को अपने दायित्वों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू का पक्ष

नगर निगम का नोटिस मिला है। इसका अवलोकन किया जा रहा है। नोटिस के हिसाब से बिंदुवार अपशिष्ट पदार्थों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। - प्रोफेसर मोहम्मद नवेद खान, प्राॅक्टर


धनीपुर मंडी समिति का पक्ष

जिस निजी कंपनी पर धनीपुर मंडी में साफ-सफाई कराने का जिम्मा है उसे नियमों का पालन न करने पर नोटिस जारी किया गया है। मंडी में साफ-सफाई व वैज्ञानिक तरीके से कूड़ा निस्तारण पर जोर दिया जाएगा। - मुकेश त्रिपाठी, मंडी सचिव, धनीपुर मंडी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed